वूमेन T-20 वर्ल्ड कप में भारत को जिताने वाली पार्शवी चोपड़ा का परी चौक पर भव्य स्वागत

गौतमबुद्ध नगर की शान : वूमेन T-20 वर्ल्ड कप में भारत को जिताने वाली पार्शवी चोपड़ा का परी चौक पर भव्य स्वागत

वूमेन T-20 वर्ल्ड कप में भारत को जिताने वाली पार्शवी चोपड़ा का परी चौक पर भव्य स्वागत

Tricity Today | पार्शवी चोपड़ा का परी चौक पर भव्य स्वागत

Greater Noida : अंडर-19 टी-20 महिला विश्व कप विजेता भारतीय टीम की सदस्य पार्शवी चोपड़ा का गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से उनके परिजनों ने उन्हें अपने साथ गौतमबुद्ध नगर लेकर आए हैं। परी चौक पर पार्शवी का नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलावा एनसीआर के काफी लोग स्वागत में मौजूद रहे। पार्शवी का स्वागत करने छोटे-बड़े सभी देश भावना से ओत प्रोत नजर आए। सभी की गाड़ी पर देश का झंडा लगा था और हौंसला आफजाई के लिए देश भक्ति के गाने चल रहे थे। जय हिन्द के नारे जोश दे रहे थे। भाई बहनो ने पूरी रैली में जोश के साथ आगे बढ़ाया। पुलिस का जाप्ता भी पूरे रास्ते में साथ था।
  ‘पार्शवी करेगी अपना हर सपना पूरा’
 पार्शवी के पिता गौरव चोपड़ा ने कहा, "हम एक पढ़ी लिखी फैमिली से है।  हमने हमेशा कन्याओं की पढ़ाई लिखाई पर जोर दिया है। साथ दिया है और आगे देते रहेंगे। हमे बचपन से क्रिकेट खेलना पसंद था, वो ही बेटी में गुण आया है। हम इसे जीवनभर इसके मन का करने देंगे। ये एक जीत है, आगे ये और अच्छा परफॉर्म करेगी।"

कौन है पार्शवी
16 साल की पार्शवी चोपड़ा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हैं। हालांकि वह 10 साल की उम्र से ग्रेटर नोएडा में क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रही हैं। विश्व कप से पहले पार्शवी चोपड़ा को पिछले साल पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ अंडर-19 में शामिल किया गया था। अंडर-19 टी-20 महिला विश्व कप में विजेता भारतीय टीम की सदस्य रही और उन्होंने उम्दा प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और 6 मैचों में 12 विकेट चटकाए।

'जीत का श्रेय माता पिता को'
पार्शवी ग्रेटर नोएडा में युवराज सिंह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्टूडेंट हैं। पार्शवी का जब विश्व कप की टीम में चयन हुआ था तो उन्हें बिल्कुल यकीन नहीं हुआ था। टीम में चयन के बाद पार्शवी ने कहा था कि, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी कम उम्र में भारत के लिए अंडर-19 में चुनी जाउंगी। ढोल धमाको और रंग बिरंगी आतिशबाजी के साथ नाचते गाते हुए, दोस्त, रिश्तेदार पलमेरिया गार्डन एस्टेट सोसाइटी पहुंचे, जहां  पूरी सोसाइटी के लोगो ने  पार्शवी चोपड़ा का स्वागत किया।  उनके माता पिता बेहद खुश नजर आये। उनका कहना है, "हमारा तो जीवन ही सफल हो गया।" 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.