ग्रेटर नोएडा डिपो से मिलेंगी यात्रियों को यह खास सुविधाएं, परी चौक से मिलेंगे इन रूटों की बसें

Holi Special : ग्रेटर नोएडा डिपो से मिलेंगी यात्रियों को यह खास सुविधाएं, परी चौक से मिलेंगे इन रूटों की बसें

ग्रेटर नोएडा डिपो से मिलेंगी यात्रियों को यह खास सुविधाएं, परी चौक से मिलेंगे इन रूटों की बसें

Tricity Today | Bus

Greater Noida News : यूपी रोडवेज ने होली पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा डिपो पर लंबे रूटों के लिए बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। इसी के साथ लंबे रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। जिससे किसी भी यात्री को होली पर घर जाने में कोई परेशानी और समस्या का सामना नही करना पड़े। 

ज्यादातर लोग बाहर के रहने वाले 
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में ज्यादातर रहने वाले लोग बाहर के हैं। जो त्यौहार के समय अपने गांव और शहर जाते हैं। ऐसे में बसों की संख्या में कमी ना आए इसके लिए यूपी रोडवेज ग्रेटर नोएडा डिपो पर लंबी दूरी के रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाएगा। इससे लोगों को किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

इस तारीख तक लागू रहेगी यह व्यवस्था 
ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम ललित श्रीवास्तव ने बताया कि अलग-अलग रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसी के साथ कुछ रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं। यह व्यवस्था 13 से 14 मार्च तक रहेगी। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा डिपो और परी चौक से लखनऊ और कानपुर के लिए भी बसें मिलेंगी। इसी के साथ बदायूं, आगरा, मैनपुरी, अलीगढ़ और बुलंदशहर आदि रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। इसी के साथ यात्रियों को ध्यान में रखते हुए एक व्यक्ति को परी चौक पर तैनात किया जाएगा। अगर लोगों की संख्या ज्यादा होती है तो उसे देखते हुए अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.