यमुना एक्सप्रेसवे को वृंदावन कॉरिडोर से जुड़ने की मंजूरी के साथ हेरिटेज सिटी का रास्ता साफ, जल्द योगी आदित्यनाथ...

खुशखबरी : यमुना एक्सप्रेसवे को वृंदावन कॉरिडोर से जुड़ने की मंजूरी के साथ हेरिटेज सिटी का रास्ता साफ, जल्द योगी आदित्यनाथ...

यमुना एक्सप्रेसवे को वृंदावन कॉरिडोर से जुड़ने की मंजूरी के साथ हेरिटेज सिटी का रास्ता साफ, जल्द योगी आदित्यनाथ...

Tricity Today | यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह

Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे को बांके बिहारी मंदिर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए वृंदावन कॉरिडोर बनेगा। इसके साथ हेरिटेज सिटी का भी रास्ता साफ हो गया। वृंदावन कॉरिडोर के दोनों तरफ हेरिटेज सिटी बनाई जाएगी। इसकी रिपोर्ट यमुना विकास प्राधिकरण की तरफ से तैयार की गई है। आपको बता दें कि वृंदावन कॉरिडोर पर मंजूरी हाई कोर्ट ने दी है।

वृंदावन कॉरिडोर में क्या खास होगा
यमुना विकास प्राधिकरण के द्वारा वृंदावन को अपने क्षेत्र में लाने की योजना बना रहा है। इसकी रिपोर्ट तैयार भी हो चुकी है। ग्रेटर नोएडा शहर से वृंदावन को जोड़ने के लिए एक प्लान तैयार किया गया है। इस प्लान के मुताबिक यमुना एक्सप्रेसवे को सीधा वृंदावन बांके बिहारी मंदिर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए वृंदावन कॉरिडोर बनेगा। जिसकी लंबाई 7 किलोमीटर होगी। यह कॉरिडोर 6 लेन का होगा और 100 मीटर चौड़ा होगा। इस वृंदावन कॉरिडोर के लिए हाई कोर्ट से मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद काफी तेजी के साथ काम शुरू होगा।

वृंदावन कॉरिडोर के दोनों तरफ हेरिटेज सिटी बसेगी
यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि वृंदावन कॉरिडोर के दोनों तरफ एक-एक किलोमीटर जमीन अधिग्रहण की जाएगी। इसी जमीन पर हेरिटेज सिटी विकसित की जाएगी। इसका प्लान यमुना विकास प्राधिकरण ने तैयार कर लिया है। हेरिटेज सिटी के प्रस्ताव को आगामी 28 नवंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। उसके बाद मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बोर्ड बैठक में हेरिटेज सिटी के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद यमुना विकास प्राधिकरण जमीन का अधिग्रहण करना शुरू कर देगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.