डॉक्टरों की लापरवाही से जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहा मरीज, लाखों का बिल बनाया, अब दोबारा मांगे पैसे

ग्रेटर नोएडा में प्राइवेट अस्पताल के कारनामे : डॉक्टरों की लापरवाही से जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहा मरीज, लाखों का बिल बनाया, अब दोबारा मांगे पैसे

डॉक्टरों की लापरवाही से जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहा मरीज, लाखों का बिल बनाया, अब दोबारा मांगे पैसे

Google Images | ग्रेटर नोएडा में यथार्थ अस्पताल

Greater Noida News : दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में डॉक्टर की लापरवाही से एक युवक जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहा है। डॉक्टर द्वारा लाखों रुपए लेकर युवक का ऑप्रेशन किया, लेकिन उसके बावजूद युवक की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है। बदले में डॉक्टर और पैसों की डिमांड कर रहा है। करीब एक साल में मरीज का दो बार ऑपरेशन हो चुका है। यह आरोप मरीज के परिजनों ने एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर लगाया है।

क्या है पूरा मामला
मरीज रॉकी के पिता बीरम सिंह ने बताया कि उनके बेटे रॉकी के जबड़े में करीब 2 साल से दिक्कत हो रही थी। रॉकी को प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर को दिखाया गया। जहां डॉक्टर ने रॉकी को ऑपरेशन की सलाह दी। डॉक्टर ने कहा कि रॉकी के ऑपरेशन के बाद उसका जबड़ा ठीक हो गया है। 

दोबारा परेशानी हुई तो फिर मांगी मोटी रकम
पीड़ित पिता ने बताया कि 11 महीने पहले हुए ऑपरेशन के बाद से रॉकी को कोई आराम नहीं मिल रहा है। प्राइवेट हॉस्पिटल को उस वक्त 2.50 लाख रुपए दिए गए थे। दोबारा से रॉकी को ज्यादा दिक्कत होनी शुरू हो गई। डॉक्टर की सलाह पर साल में एक बार फिर ऑपरेशन करवाया गया है। जिसका बिल 1 लाख रुपए का बनाया गया है। डॉक्टर की लापरवाही के वजह से रॉकी का दोबार ऑपरेशन हुआ है, लेकिन उसकी कंडीशन अब भी नाजुक बनी हुई है। 
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.