ग्रेटर नोएडा के ऑक्सीजन प्लांट में व्यक्तिगत सिलेंडर भरने पर प्रतिबंध, प्राधिकरण ने मदद के लिए जारी किया नंबर

सतर्कता: ग्रेटर नोएडा के ऑक्सीजन प्लांट में व्यक्तिगत सिलेंडर भरने पर प्रतिबंध, प्राधिकरण ने मदद के लिए जारी किया नंबर

ग्रेटर नोएडा के ऑक्सीजन प्लांट में व्यक्तिगत सिलेंडर भरने पर प्रतिबंध, प्राधिकरण ने मदद के लिए जारी किया नंबर

Tricity Today | भरे सिलेंडर ले जाते जरूरतमंद

  • अब तक हरिद्वार से 91 ऑक्सीजन सिलेंडर भरकर आ गए हैं
  • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी आइसोलेशन में रह रहे लोगों को ऑक्सीजन भरवाने का इंतजाम किया है
  • इसके लिए टीम बनाई गई है। उनके नंबर जारी किए हैं
  • ग्रेटर नोएडा की आइनॉक्स कंपनी में ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट लगा हुआ है
  • लखनऊ और कानपुर में सिलेंडर फटने के हादसे के बाद कंपनी ने व्यक्तिगत सिलेंडरों को भरने से मना कर दिया है
ग्रेटर नोएडा के ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट में अब लोगों को सीधे सिलेंडर भरवाने में मुश्किल आएगी। क्योंकि प्लांट में व्यक्तिगत सिलेंडरों को भरना बंद कर दिया गया है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ मिलकर हरिद्वार से ऑक्सीजन भरवाना शुरू कर दिया। अब तक 91 ऑक्सीजन सिलेंडर भरकर आ गए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी आइसोलेशन में रह रहे लोगों को ऑक्सीजन भरवाने का इंतजाम किया है। इसके लिए टीम बनाई गई है। उनके नंबर जारी किए हैं। इस पर संपर्क करके सिलेंडर भरवाया जा सकता है।

ग्रेटर नोएडा की आइनॉक्स कंपनी में ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट लगा हुआ है। यहां से दिल्ली और प्रदेश के अस्पतालों को ऑक्सीजन आपूर्ति होती है। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रह रहे लोग भी इस कंपनी से ऑक्सीजन ले रहे थे। परिजन सिलेंडर लेकर आते थे और भरवा लेते थे। मगर लखनऊ और कानपुर में सिलेंडर फटने के हादसे के बाद कंपनी ने व्यक्तिगत सिलेंडरों को भरने से मना कर दिया है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि अब व्यक्तिगत सिलेंडर नहीं भर रहे हैं। इसके चलते लोगों को दिक्कत हो रही है। मजबूरन निवासियों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से संपर्क करना पड़ा। फिर हरिद्वार के भेल प्लांट से ऑक्सीजन के सिलेंडर रिफिल होने शुरू हुए। अब तक 91 सिलेंडर भरकर वापस आ गए हैं।

इन नंबरों पर करें संपर्क
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आइसोलेशन में रह रहे लोगों को ऑक्सीजन भरवाने का इंतजाम किया है। इसके लिए टीम बनाई है और उनके नंबर जारी किए हैं। इस पर संपर्क करके सिलेंडर भरवाया जा सकता है। ऑक्सीजन सिलेंडर भरवाने के लिए वैभव नागर सहायक प्रबंधक 09999276006, अमित कुमार सहायक प्रबंधक 09999302832 और एमके धारीवाल प्रबंधक 09599024104 के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

इन्हें मिली है नोडल अफसर की जिम्मेदारी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने इस पूरी व्यवस्था का प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक श्यौदान सिंह को बनाया गया है। उनका नंबर 09205691020 भी जारी किया गया है। इसके अलावा ओएसडी सचिन कुमार सिंह (08433110977) और ओएसडी एसपी शुक्ला (06306605595) को नोडल अफसर बनाया गया है।

12 घंटे में आ गए ऑक्सीजन सिलेंडर
ग्रेटर नोएडा वेस्ट से गुरुवार को 20 सिलेंडर भरने के लिए हरिद्वार भेजे गए थे। 12 घंटे में ही शुक्रवार को सभी सिलेंडर भरकर आ गए। इसमें 11 बड़े और 9 छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर शामिल हैं। फ्लैट खरीदारों की संस्था नेफोमा की महासचिव रश्मि पांडेय ने बताया कि लोगों की जरूरत के आधार पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से सिलेंडर भरवाए जा रहे हैं। हरिद्वार में भेल के प्लांट से ऑक्सीजन मिल रही है। इससे लोगों को फायदा मिल रहा है। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन भरवाने और लाने का किराया सभी मिलकर देते हैं।

55 सिलेंडर की खेप रवाना
नेफोवा ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ मिलकर ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल करवाने के लिए दूसरी खेप शुक्रवार को हरिद्वार भेजा है। इसमें 55 सिलिंडर भेजे गए हैं। नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटियों में बने आइसोलेशन सेन्टर को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए यह पहल शुरू की गई है। बुधवार को ग्रेनो वेस्ट की 22 सोसायटियों से मिलाकर 48 सिलिंडर भेजे गए थे। शुक्रवार को ग्रेनो वेस्ट की 25 सोसाइटियों से मिलाकर 55 खाली सिलिंडर भेजे गए हैं। इसमें 38 बड़े और 17 छोटे सिलेंडर हैं। नेफोवा उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सिलिंडर में गैस भरवाने और आने-जाने का खर्चा सभी सदस्य वहन कर रहे हैं। इसमें गौर सौन्दर्यम कोरोना टास्क फोर्स टीम और गौर सौन्दर्यम की फैसिलिटी टीम सहयोग कर रही है। भरे हुए सिलेंजर आज हरिद्वार से वापस आ जाएंगे। इसके बाद जरूरतमंदों को वितरित किया जाएगा।
p;

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.