इस कंपनी ने दिवाली गिफ्ट में कर्मचारियों को दी कार, चपरासी की भी खुली किस्मत

सपनों से बड़ा तोहफा : इस कंपनी ने दिवाली गिफ्ट में कर्मचारियों को दी कार, चपरासी की भी खुली किस्मत

इस कंपनी ने दिवाली गिफ्ट में कर्मचारियों को दी कार, चपरासी की भी खुली किस्मत

Google Photo | कर्मचारियों को मिली कार

Greater Noida News : कंपनी में काम करने वाले लोग अधिकतर सोचते हैं कि उनको दिवाली पर कितना बोनस मिलेगा, उनको कंपनी की तरफ से क्या गिफ्ट दिया जाएगा? अधिकतर लोग सोचते हैं कि उनको कुछ पैसे दे दिए जाएंगे या फिर एक-दो बड़े गिफ्ट मिल जाएंगे, लेकिन अभी तक किसी के मन में ऐसा ख्याल नहीं आया होगा कि दिवाली के मौके पर कोई कंपनी उनको गाड़ी दे देगी। ऐसा कोई व्यक्ति ऐसा सपने में भी नहीं सोच सकता, लेकिन भारत में एक कंपनी ऐसी है, जिसने अपने कर्मचारियों को कार गिफ्ट की है।

बाकी 38 कर्मचारियों को जल्द मिलेगी कार
दरअसल, यह कंपनी हरियाणा के पंचकूला में स्थित है, जो एक फार्मा कंपनी है। कंपनी का नाम Mitskart है। इस कंपनी के डायरेक्टर एमके भाटिया ने अपने यहां काम करने वाले 12 कर्मचारियों को कार गिफ्ट की है। बड़ी बात यह है कि इनमें कंपनी का ऑफिस बॉय भी शामिल है। कंपनी के डायरेक्टर का कहना है कि वह बाकी 38 कर्मचारियों को कार गिफ्ट करने की योजना बना रहे हैं।

मैं जो भी कुछ हूं, इन कर्मचारियों की वजह से : कंपनी मालिक
कंपनी के डायरेक्टर का कहना हैम, "आज से कुछ साल पहले मैंने इस कंपनी की शुरुआत की थी। तब मेरे पास कुछ नहीं था, लेकिन आज कर्मचारियों की वजह से मैंने यह कामयाबी हासिल की है। इसका श्रेय मुझे नहीं बल्कि मेरे कर्मचारियों को जाता है। इसी वजह से मैं इन कर्मचारियों को गिफ्ट के रूप में कार दे रहा हूं। मैं केवल एक सपना लेकर चंडीगढ़ आया था, लेकिन इन कर्मचारियों की वजह से ही मेरा सपना पूरा हुआ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.