महिला सुरक्षा के लिए पिंक पुलिस बूथ बनेंगे, मिलेंगी यह खास सुविधाएं

गौतमबुद्ध नगर पुलिस से खास खबर : महिला सुरक्षा के लिए पिंक पुलिस बूथ बनेंगे, मिलेंगी यह खास सुविधाएं

महिला सुरक्षा के लिए पिंक पुलिस बूथ बनेंगे, मिलेंगी यह खास सुविधाएं

Google Image | Pink Police Booth

Gautam Buddha Nagar : गौतम बुद्ध नगर जिले में महिलाओं को और सुरक्षित महसूस कराने के लिए खास परियोजना तैयार की गई है। महिला सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए पिंक पुलिस बूथ बनाए जाएंगे। साथ ही इन पिंक पुलिस बूथों पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। यहां पर महिलाओं की हर तरह की शिकायतों का तुरंत निवारण किया जाएगा। फिलहाल पिंक पुलिस बूथ बनाने के लिए स्थानों का चयन करने का काम शुरू कर दिया गया है। यह बूथ महिलाओं के साथ अधिक अपराध होने वाले स्थानों पर बनाए जाएंगे। बूथों में महिलाओं के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन बूथों की निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के द्वारा की जाएगी। 

इसी साल यह परियोजना पूरी कर ली जाएगी 
गृह मंत्रालय ने सेफ सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत महिला सुरक्षा के लिए देश के कई शहरों पिंक पुलिस बूथ बनाएं जाएंगे। इस तरह के बूथ कई शहरों में बनाए जा चुके हैं। लेकिन जिले में अभी तक एक भी पिंक पुलिस बूथ नहीं है। फिलहाल बूथों को बनाने के लिए स्थानों का चयन किया जा रहा है। इन बूथों के बन जाने से महिलाएं और सुरक्षित महसूस कर सकेंगे। हर बूथ पर महिला पुरुष कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। बूथों में महिला अपराध से जुड़ी सभी समस्याओं और शिकायतों का तुरंत निवारण किया जाएगा। पिंक पुलिस बूथ का मॉडल लगभग बनकर तैयार हो चुका है। इसी साल यह परियोजना पूरी कर ली जाएगी। यहां पर पुलिस के लिए जरूरी सभी तरह के संचार माध्यम होंगे। 

महिलाओं को मिलेंगे बूथों पर यह सुविधाएं 
इन बूथों को महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा। साथ ही हर बूथ पर पीड़ित महिला के लिए शिकायत कक्ष, रेस्ट रूम, वॉशरूम, किचन से लेकर प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था होगी। यह बूथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इलाकों से लेकर हाइवे और एक्सप्रेसवे पर भी बनाए जाएंगे। ताकि, महिलाएं हर जगह अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। 

इन स्थानों पर बनाए जाएंगे यह पिंटू बूथ 
जिले में यह बहुत उन स्थानों पर बनाए जाएंगे। जहां पर महिलाओं के साथ अधिक अपराध की घटनाएं होती हैं। जिसके लिए पुलिस क्राइम मैपिंग सिस्टम की सहायता ले रही है। इससे पर्स और मोबाइल झपटमारी, चैन स्नैचिंग और महिला अपराध से जुड़ी अधिक घटनाओं वाले इलाकों की पहचान करी जा रही है। इन्हीं स्थानों पर महिलाओं के लिए पिंक पुलिस बूथ बनाए जाएंगे। ताकि महिलाओं के साथ हो रही घटनाएं कम हो सके और वह अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। 

आपातकालीन स्थिति में पुलिस महिलाओं की मदद करेगी 
डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि इन पिंक पुलिस बूथों पर महिलाओं को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। यहां पर महिलाओं की हर तरह की शिकायतों का निवारण होगा। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस महिलाओं की मदद करेगी। पुलिसकर्मी वहीं से ही महिला की मदद करते हुए परिजनों से संपर्क करेगी। इन बूथों पर प्राथमिक चिकित्सा से लेकर और भी अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। बूथों से पिंक पेट्रोल वाहन भी अटैच होंगे। जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जाएंगे। इस साल परियोजना पूरी कर ली जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.