इनामी गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 साल से था एक्टिव

ग्रेटर नोएडा : इनामी गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 साल से था एक्टिव

इनामी गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 साल से था एक्टिव

Google photo | Symbolic Photo

Greater Noida : पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार किया है। इस चोर पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम रखा हुआ था। साथ ही आरोपी पर गैंगस्टर लगी हुई है। यह शातिर किस्म का चोर है। इस पर आधा दर्जन से ज्यादा चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने गैंगस्टर के कब्जे से 1 तमंचा और 2 कारतूस बरामद किए है। यह कार्रवाई बीटा 2 पुलिस ने की है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान साजिद खान के रूप में हुई है। यह मूल रूप से फर्रुखाबाद का रहने वाला है। इससे हौंडा चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है। यह लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपित पर आरोप है कि यह गैंग के साथ मिलकर बंद पड़े घरों में चोरी की घटना को अंजाम देता था। इसके 2 साथी पहले ही जेल जा चुके हैं। यह गैंग पिछले 2 सालों से जिले में एक्टिव था। पुलिस इसके अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में भी और ज्यादा जानकारी जुटा रही है।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.