पुलिस ने तीन गांजा तस्कर महिलाओं को पकड़ा, रात में सड़कों पर खड़ी होकर बेचती थी पुड़िया

ग्रेटर नोएडा : पुलिस ने तीन गांजा तस्कर महिलाओं को पकड़ा, रात में सड़कों पर खड़ी होकर बेचती थी पुड़िया

पुलिस ने तीन गांजा तस्कर महिलाओं को पकड़ा, रात में सड़कों पर खड़ी होकर बेचती थी पुड़िया

Tricity Today | गिरफ्तार आरोपी

Greater Noida News : शहर में लगातार बढ़ रहे नशीले पदार्थों की तस्करी को लगाम लगाने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। लगातार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। ताजा मामला सूरजपुर कोतवाली का आया है। जहां सूरजपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाली 3 महिलाओं को दबोचा है। यह महिला पिछले कुछ महीनों से गांजा तस्करी कर रही थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इन महिलाओं का गांजा तस्करी करते हुए का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो में महिलाएं गांजा तस्करी करते भी नजर आ रही हैं। वीडियो को संज्ञान में लेकर सूरजपुर पुलिस ने महिलाओं की तलाश की। जिन्हें नवादा गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया। तीनों महिलाओं के पास से करीब डेढ़ किलो गांजा पकड़ा गया है।

आरोपित महिलाओं की पहचान
सूरजपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि महिलाओं ने पूछताछ में बताया है कि रात के समय नवादा गोल चक्कर के पास गांजे की पुड़िया भेजती थी। इन महिलाओं की पहचान विमलेश, अनीता और रिंकी के रूप में हुई है। आरोपित महिलाएं ग्रेटर नोएडा में किराए के मकान पर रहे कर शहर में तस्करी करती थी। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.