पुलिस ने बन्द करवाए बाजार, आज सब्जी भी नहीं बिकी, केवल मेडिकल स्टोर-अस्पताल खोले गए

दादरी में योगी : पुलिस ने बन्द करवाए बाजार, आज सब्जी भी नहीं बिकी, केवल मेडिकल स्टोर-अस्पताल खोले गए

पुलिस ने बन्द करवाए बाजार, आज सब्जी भी नहीं बिकी, केवल मेडिकल स्टोर-अस्पताल खोले गए

Tricity Today | बाजार बंद

Yogi Adityanath in Dadri : बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) दादरी आए। उन्होंने कस्बे के डिग्री कॉलेज में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया। इस कार्यक्रम को लेकर पिछले एक पखवाड़े से बवाल चल रहा था। ऐसे में एहतियात बरतते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बुधवार को दादरी का पूरा बाजार बंद रखा। सुबह से ही दुकानें नहीं खोली गईं। कस्बे के लोगों ने बताया कि बुधवार की सुबह सब्जी भी नहीं बेची गई है। केवल अस्पताल और मेडिकल स्टोरों को खोलने की इजाजत पुलिस ने दी थी। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस ने उन्हें बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा और रास्तों पर भीड़ रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

कस्बे के आम आदमी को परेशानी हुई
बाजार में हुई इस अप्रत्याशित बंदी से कस्बे के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जरूरी सामान उपलब्ध नहीं हो पाया। सब्जी, ब्रेड, दूध और अंडे तक की बिक्री नहीं हुई। जिसके चलते लोग परेशान रहे। दूसरी ओर व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दोपहर करीब 1:30 बजे खत्म हो गया था। इसके बाद बाजार धीरे-धीरे खुलने लगा।

रेहड़ी-पटरी वालों की दिहाड़ी खराब हो गई
पुलिस की सख्ती के कारण दादरी का बाजार बन्द रहा। जिसका सबसे बड़ा नुकसान रेहड़ी, पटरी, खोमचे चलाने वालों और दिहाड़ी मजदूरों को हुआ है। दोपहर तक पूरा बाजार बन्द रहा। ऐसे में इन लोगों को काम नहीं मिल पाया। बाजार में रेहडी पर बैठकर यह लोग भीड़ को आते-जाते देखते रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.