रक्षाबंधन पर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने महिलाओं को दिया खास तोहफा, इन आरोपियों को मिलेगी कड़ी सजा

गौतमबुद्ध नगर : रक्षाबंधन पर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने महिलाओं को दिया खास तोहफा, इन आरोपियों को मिलेगी कड़ी सजा

रक्षाबंधन पर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने महिलाओं को दिया खास तोहफा, इन आरोपियों को मिलेगी कड़ी सजा

Tricity Today | महिला बीट प्रणाली लागू

शनिवार को पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के आदेश और विधायक दादरी तेजपाल सिंह नागर की उपस्थिति में महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान, उनकी सुरक्षा और उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति-3 कार्यक्रम का शुभारंभ थाना जारचा के ग्राम सेथली में ग्राम प्रधान अंजू भाटी द्वारा फीता काटकर किया गया। 

मिशन शक्ति-3 कार्यक्रम के अंतर्गत महिला बीट प्रणाली लागू
मिशन शक्ति-3 कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना जारचा से महिला बीट प्रणाली लागू की गई। प्रत्येक बीट पर महिला बीट पुलिस अधिकारी को नियुक्त किया गया है। महिला बीट पुलिस अधिकारी अपनी बीट के क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं से निरंतर समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास कर समाधान निकालने की कोशिश करेगी। महिला संबंधी अपराध या अन्य कोई भी समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में महिला बीट पुलिस अधिकारी द्वारा तुरंत उच्च पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। 

महिलाओं के लिए दोस्त बनेगी पुलिस
महिला बीट प्रणाली के माध्यम से गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा अधिक से अधिक महिलाओं तक पुलिस सहायता पहुंचाने का लक्ष्य रहेगा, खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं से समन्वय स्थापित किया जायेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी बिना किसी संकोच के अपनी किसी भी पारिवारिक या सामाजिक समस्या से महिला बीट अधिकारी को अवगत करा सके। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत द्वारा मिशन शक्ति कक्ष तैयार कराया जायेगा। महिला बीट अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। इसके साथ ही विभिन्न जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। 
महिला संबंधी अपराध में आरोपियों को मिलेगी कड़ी सजा 
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पूर्व की ही भांति न्यायालयों में लंबित महिला संबंधी आपराधिक मामलों को चिन्हित कर सभी प्रकरणों की प्रभावी पैरवी के लिए उन्हें राजपत्रित अधिकारियों को आवंटित किया जायेगा, जिससे जल्द से जल्द इस प्रकार के महिला संबंधी अपराध में शामिल अभियुक्तों को कड़ी सजा दिलाई जा सके। मिशन शक्ति के अंतर्गत पूर्व में किए गए सहरानीय कार्यों के लिए 10 महिला पुलिसकर्मियों सहित अन्य महिलाओं को इंदिरा गांधी कला केंद्र में जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर मुख्य अतिथि के तौर पर आए विधायक द्वारा सम्मानित किया गया। 

महिला बीट प्रणाली के शुभारंभ के अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय अपराध पुष्पांजलि देवी, डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला और लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.