डिलीवरी ब्वॉय बन बदमाशों के बीच खाना लेकर पहुंची पुलिस, एनकाउंटर में ढेर बदमाश की गर्लफ्रेंड बनी मुखबिर

Greater Noida Kidnaper Encounter : डिलीवरी ब्वॉय बन बदमाशों के बीच खाना लेकर पहुंची पुलिस, एनकाउंटर में ढेर बदमाश की गर्लफ्रेंड बनी मुखबिर

डिलीवरी ब्वॉय बन बदमाशों के बीच खाना लेकर पहुंची पुलिस, एनकाउंटर में ढेर बदमाश की गर्लफ्रेंड बनी मुखबिर

Tricity Today | Alok Singh

Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह की टीम ने मंगलवार को एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस कामयाबी को हासिल करने के चक्कर में दो पुलिसकर्मी घायल भी हो गए हैं, लेकिन अपनी जान को जोखिम में डालकर नोएडा पुलिस ने पांच बहनों की एकलौती भाई को बदमाशों के चंगुल से बचाया। अगर पुलिस सही समय पर एक्शन नहीं लेती तो घर का सूरज डूब जाता। नोएडा पुलिस की कार्य की सराहना उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने भी की है।

गर्लफ्रेंड ने पल-पल की जानकारी दी 
पुलिस ने 11 साल के बच्चे को अपहरणकर्ताओं से छुड़वाने के लिए जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय का सहारा लिया। इस पूरे मामले में मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की गर्लफ्रेंड ने भी पूरा साथ  दिया था। पता चला है कि बदमाश के कारनामे की जानकारी उसकी गर्लफ्रेंड को थी। जिसके बाद मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की गर्लफ्रेंड ने पल-पल की जानकारी पुलिस को दी। 

जान हथेली पर लेकर पहुंची पुलिस
बदमाश शिवम यादव ने 11 साल के बच्चे हर्ष का अपहरण कर उसको सूरजपुर में स्थित एक कमरे में रखा हुआ था। बच्चे को भूख लगी तो बदमाश शिवम यादव ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो से खाना ऑर्डर किया। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। जिसके बाद पुलिस जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय बनकर बदमाशों तक पहुंची। जब पुलिस वाला जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय बनकर बुलाए गए स्थान पर पहुंचा तो उसका शक यकीन में बदल गया। जिसके बाद डिलीवरी बॉय के रूप में पुलिस वाले ने पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।

...और मारा गया मास्टरमाइंड शिवम यादव
जैसे ही बदमाश कमरे से बाहर निकले। तभी पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर ली। जिसके बाद चुहड़पुर अंडरपास के पास पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई और बच्चे का किडनैप करने वाला मास्टरमाइंड शिवम यादव एनकाउंटर में ढेर हो गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.