ग्रेटर नोएडा के सेंट्रल परी चौक और जगत फार्म पहुंची लक्ष्मी सिंह, कहा- हाईटेक शहर जल्द होगा जाममुक्त

बड़ी खबर : ग्रेटर नोएडा के सेंट्रल परी चौक और जगत फार्म पहुंची लक्ष्मी सिंह, कहा- हाईटेक शहर जल्द होगा जाममुक्त

ग्रेटर नोएडा के सेंट्रल परी चौक और जगत फार्म पहुंची लक्ष्मी सिंह, कहा- हाईटेक शहर जल्द होगा जाममुक्त

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा के सेंट्रल परी चौक और जगत फार्म पहुंची लक्ष्मी सिंह

Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर की नई पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह बीती देर रात को परी चौक और जगत फार्म पहुंची। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बीटा-2 कोतवाली प्रभारी, नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी और ईकोटेक वन कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। यहां पर लक्ष्मी सिंह यातायात व्यवस्था का जायजा लेने आई है। परी चौक ग्रेटर नोएडा का सेंट्रल माना जाता है। यहां से रोजाना करीब 2 लाख से भी ज्यादा वाहन गुजरते हैं। परी चौक से होते हुए वाहन आगरा, लखनऊ, दिल्ली और अन्य इलाकों की तरफ रवाना होते हैं। जिसकी वजह से परी चौक ग्रेटर नोएडा का सेंट्रल माना जाता है।

ग्रेटर नोएडा का सेंट्रल है परी चौक
लक्ष्मी सिंह ने जिले में आते ही सबसे पहले ट्रैफिक व्यवस्था, साइबर क्राइम और आम जनमानस की सुरक्षा को लेकर बैठक की थी। लक्ष्मी सिंह का मानना है कि अगर जिले को ट्रैफिक जाम से मुक्त बनाया जाएगा तो सड़कों पर काफी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। परी चौक ग्रेटर नोएडा का सेंट्रल माना जाता है। जिसकी वजह से यहां पर शाम के समय जाम की स्थिति सबसे ज्यादा रहती है। हालत यह हो जाती है कि परी चौक के आसपास के कई-कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतें आती हैं। लक्ष्मी सिंह अपने पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची हैं और यातायात व्यवस्था का जायजा ले रही हैं।

ग्रेटर नोएडा के सबसे बड़े बाजार का लिया जायजा
लक्ष्मी सिंह ने जगत फार्म बाजार का भी जायजा लिया। आपको बता दें कि जगत फार्म बाजार ग्रेटर नोएडा का सबसे बड़ी मार्किट मानी जाती है। यहां पर रोजाना 10 हजार से भी ज्यादा लोग आते हैं। ग्रेटर नोएडा में सबसे ज्यादा जाम की स्थिति जगत फार्म में ही रहती है। लक्ष्मी सिंह ने शहर का जायजा लेते हुए कहा कि यह जिला बहुत जल्द जाममुक्त हो जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.