डीसीपी कार्यालय के सामने पुलिस कांस्टेबल को मारी टक्कर, दो की हालत नाजुक

ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार का कहर : डीसीपी कार्यालय के सामने पुलिस कांस्टेबल को मारी टक्कर, दो की हालत नाजुक

डीसीपी कार्यालय के सामने पुलिस कांस्टेबल को मारी टक्कर, दो की हालत नाजुक

Google Image | Symbolic

Greater Noida : आए दिन कार एक्सीडेंट की खबरें सामने आती रहती है। कार एक्सीडेंट के पीछे तेज रफ्तार एक मुख्य कारण के रूप में देखा जाता है। तेज रफ्तार के चलते आए दिन नोएडा ग्रेटर नोएडा में एक्सीडेंट होते रहते है। शनिवार को तेज रफ्तार के कहर का शिकार दो पुलिसकर्मी हुए। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने ड्यूटीरत बाइक सवार 02 पुलिसकर्मीयों को टक्कर मार दी थी। दोनो पुलिसकर्मी टक्कर से घायल हो गए थे।

शनिवार को कांस्टेबल नवीन और कांस्टेबल निर्मेस पुलिस डाक संबंधी काम के लिए डीसीपी ग्रेटर नोएडा के कार्यालय जा रहे थे। बाइक सवार दोनो कांस्टेबल को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनो पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया था।पुलिसकर्मियों की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। कांस्टेबल नवीन की शिकायत पर नोलेजपार्क पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी नॉलेज पार्क विनोद कुमार सिंह ने बताया कि थाना जेवर पर तैनात कांस्टेबल निर्मेस व एसीपी जेवर कार्यालय में तैनात कांस्टेबल नवीन बाइक पर सवार होकर डीसीपी कार्यालय जा रहे थे। उसी वक्त शारदा गोल चक्कर पर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनको टक्कर मार दी जिसमे दोनो कांस्टेबल घायल हो गए है। कांस्टेबल नवीन की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.