सीमेंट से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़, चार शातिर अपराधी हुए लंगड़े

Greater Noida : सीमेंट से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़, चार शातिर अपराधी हुए लंगड़े

सीमेंट से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़, चार शातिर अपराधी हुए लंगड़े

Tricity Today | चार शातिर अपराधी हुए लंगड़े

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच शनिवार की दोपहर को मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया है। इन बदमाशों ने 23 नवंबर को सीमेंट से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को हथियार के बल पर लूट लिया था। 

कैसे दिया वारदात को अंजाम
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि थोड़ी देर पहले दादरी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इन बदमाशों ने 23 नवंबर को सीमेंट से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को लूटा था। पीड़ित व्यक्ति ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी। जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। 

आरोपियों की पहचान हुई
उन्होंने बताया कि जब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी तो बदमाशों ने पुलिस के ऊपर गोली चला दी। इसके बाद मजबूरी में पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी और इसमें चारों बदमाश घायल हो गए। बदमाशों की पहचान विजय कुमार, विष्णु शर्मा, पिंटू शर्मा और विनोद के रूप में हुई है। पुलिस की गोली से घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया। इस मामले में आगे की कार्यवाही दादरी कोतवाली पुलिस के द्वारा की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.