दिल्ली-हरियाणा बॉर्डरों से आने वाले शराब तस्करों पर पुलिस का पहरा, तीन गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : दिल्ली-हरियाणा बॉर्डरों से आने वाले शराब तस्करों पर पुलिस का पहरा, तीन गिरफ्तार

दिल्ली-हरियाणा बॉर्डरों से आने वाले शराब तस्करों पर पुलिस का पहरा, तीन गिरफ्तार

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida : शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर की पुलिस लगातार करवाई कर रही है। दिल्ली हरियाणा के बॉर्डरों से लेकर जिले के प्रमुख चौराहे पर पुलिस का पहरा जारी है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने हाल में ही एक सूचना के आधार पर 3 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हरियाणा से शराब लाकर जिले तस्करी 
थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस मंगलवार की रात तीन शराब तस्करों को धर दबोचा है। यह सभी हरियाणा से शराब लाकर जिले में जगह-जगह तस्करी करते थे। पुलिस इस गैंग में और कितने जने शामिल है पता करने में जुटी हुई है।

आरोपियों की हुई पहचान
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान संदीप वशिष्ठ उर्फ आशीष पुत्र सुभाष चंद्र निवासी बहजोई थाना सालावास जिला झज्जर हरियाणा, संदीप पुत्र पवन कुमार निवासी नारनौल जिला हिसार हरियाणा, रितेश पुत्र धर्मेंद्र कुमार निवासी ग्राम बहजोई थाना सालावास जिला झज्जर हरियाणा के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने 10 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि तीनों आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे में संलिप्त हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.