मुखबिरी के शक में दोस्त की हत्या करने वाला पुलिस मुठभेड़ में घायल, सभी 6 साथी मिलकर देते थे चोरी की वारदात को अंजाम

ग्रेटर नोएडा : मुखबिरी के शक में दोस्त की हत्या करने वाला पुलिस मुठभेड़ में घायल, सभी 6 साथी मिलकर देते थे चोरी की वारदात को अंजाम

मुखबिरी के शक में दोस्त की हत्या करने वाला पुलिस मुठभेड़ में घायल, सभी 6 साथी मिलकर देते थे चोरी की वारदात को अंजाम

Tricity Today | मुठभेड़ में घायल आरोपी

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा पुलिस और शातिर बदमाश के बीच गुरुवार की सुबह मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अपने दोस्त की हत्या करने वाले आरोपी को गोली मारकर घायल किया है। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। मुठभेड़ में घायल व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने दोस्त की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और अब गुरुवार को मुठभेड़ के दौरान एक अन्य आरोपी गिरफ्तार हुआ है।

ग्रेटर नोएडा में कई बड़ी वारदातें की
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की सुबह इकोटेक-3 थाना पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ ग्रेटर नोएडा के मिलेनियम स्कूल के पास हुई है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली में शातिर बदमाश अमन निवासी हल्द्वानी को गोली लगी है। अमन मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है। जो पिछले काफी समय से ग्रेटर नोएडा में रहकर कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है।

25 मार्च को दोस्त को उतारा मौत के घाट
पुलिस ने बताया कि बीते 25 मार्च को ग्रेटर नोएडा में स्थित जलपुरा के जंगल में विवेक नामक एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। विवेक का शव बुरी तरीके से जला हुआ था। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को विवेक के दोस्त फारुख, आकाश, संजय और मोहन को गिरफ्तार कर लिया था। यह सभी मिलकर बंद पड़ी कंपनियों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इसमें एक आरोपी अमन भी है, जिसको पुलिस ने आज मुठभेड़ के दौरान घायल किया है। 

4 आरोपी पहले ही गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि फारुख, आकाश, संजय, मोहन और अमन को शक था कि उनका साथी विवेक पुलिस को मुखबिरी करता है। जिसके चलते इन सभी ने विवेक की हत्या कर दी थी और फिर उसके शव को जलाकर सलारपुर के जंगल में फेंक दिया था। इस मामले में फारुख, आकाश, संजय और मोहन को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने गुरुवार की सुबह अमन को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इस पुरे गैंग में 6 लोग शामिल थे। जिसमें से एक की हत्या साथियों ने ही कर दी और बाकी 5 सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.