पुलिस मुठभेड़ में प्रधान के भतीजे को लगी गोली, साथियों के साथ लूटी थी कार

Greater Noida BREAKING : पुलिस मुठभेड़ में प्रधान के भतीजे को लगी गोली, साथियों के साथ लूटी थी कार

पुलिस मुठभेड़ में प्रधान के भतीजे को लगी गोली, साथियों के साथ लूटी थी कार

Tricity Today | पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली

Greater Noida : मंगलवार की देर रात को 4 बदमाशों ने एक कैब चालक को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में दादरी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से लूटी हुई कैब बरामद की गई है। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के द्वारा इस लूट का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

मंगलवार की रात को दिया था अंजाम
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी ने बताया कि मंगलवार (8 अगस्त 2023) की रात को एक व्यक्ति लाल कुआं के लिए जा रहा था। वह लुहारली टोल प्लाजा के पास कच्चे रास्ते से निकाल कर जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 10:35 बजे एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर 4 लड़के आए और तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पीड़ित ने बुधवार को तहरीर दी।

आरोपी प्रधान का भतीजा है 
पुलिस ने बताया की तहरीर मिलने के कुछ 4 घंटे के भीतर पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिससे पुलिस की मुठभेड़ हुई है, वह ग्रेटर नोएडा में स्थित एक गांव के प्रधान का भतीजा है। आरोपी की पहचान मोंटी के रूप में हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.