राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के जिलाध्यक्ष बने प्रमोद शर्मा, समाज के लोगों ने दी बधाई

ग्रेटर नोएडा : राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के जिलाध्यक्ष बने प्रमोद शर्मा, समाज के लोगों ने दी बधाई

राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के जिलाध्यक्ष बने प्रमोद शर्मा, समाज के लोगों ने दी बधाई

Tricity Today | राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के जिलाध्यक्ष बने प्रमोद शर्मा

  • ब्राह्मण समाज के विभिन्न गणमान्य लोगों ने दी बधाई
     
Greater Noida : राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ ने जिले में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिले में वरिष्ठ अधिवक्ता और बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के पूर्व कोषाध्यक्ष प्रमोद शर्मा को ब्राह्मण सेवा संघ का जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया है। जिसकी घोषणा सूरजपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर में एक सादे समारोह के दौरान की गई। इस दौरान राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार ने प्रमोद शर्मा को पटका पहनाकर और मनोनय पत्र सोपा। 
 
डॉ प्रमोद कुमार ने ब्राह्मण के कार्य के बारे में बताया 
इस अवसर पर राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि क्योंकि ब्राह्मण का कार्य सर्वे भवन्तु सुखिन: है, जो दूसरों की खुशी में खुशी महसूस करता है, वह एक ब्राह्मण है। यही वजह है कि है कि ब्राह्मण सिर्फ एक जाति नहीं, बल्कि जीवन को जीने का एक शानदार और बेहतर माध्यम है। जिसे ध्यान में रखते हुए ब्राह्मण सदैव जाति धर्म से ऊपर उठकर सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हुए समाज को एक दिशा देने का काम करता है। 

समाज की दिशा और दशा को सुधारने का काम करें
राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ भी इसी सोच और विचार के साथ आज पूरे देश में काम कर रहा है और ऐसी सोच के ब्राह्मण बंधुओं को एक साथ लाकर समाज के उत्थान का काम कर रहा है। जिसके तहत आज गौतमबुद्धनगर में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद शर्मा को जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया है। ताकि वो भी आने वाले दिनों में इसी विचार पर काम करने वाले ब्राह्मण बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में संघ से जोड़कर समाज की दिशा और दशा को सुधारने का काम करें।

यह लोग रहे उपस्थित 
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व एडीजीसी पंकज शर्मा एडवोकेट, विनीत शर्मा एडवोकेट, कपिल शर्मा एडवोकेट, अनिल शर्मा एडवोकेट, रजत शर्मा एडवोकेट, अतुल शर्मा एडवोकेट और सुमंत शर्मा एडवोकेट समेत तमाम सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.