दहेज की भेंट चढ़ी ग्रेटर नोएडा की मुस्कान, गर्भवती होने पर भी ससुरालजनों ने दिखाई थी हैवानियत

BIG BREAKING : दहेज की भेंट चढ़ी ग्रेटर नोएडा की मुस्कान, गर्भवती होने पर भी ससुरालजनों ने दिखाई थी हैवानियत

दहेज की भेंट चढ़ी ग्रेटर नोएडा की मुस्कान, गर्भवती होने पर भी ससुरालजनों ने दिखाई थी हैवानियत

Tricity Today | मृतक मुस्कान

Greater Noida : आखिरकार ग्रेटर नोएडा की मुस्कान दहेज की भेंट चढ़ गई। शुक्रवार को इलाज के दौरान मुस्कान ने शारदा अस्पताल में दम तोड़ दिया है। बीते दिनों मुस्कान के ससुरालजनों ने उसके साथ बुरी तरीके से मारपीट की थी। इसके बाद परिजनों ने उसको गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में एडमिट करवाया था। शुक्रवार को मुस्कान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में दनकौर पुलिस छानबीन कर रही है।

क्या है पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले निशार ने बताया कि उन्होंने 5 नवंबर 2021 को अपनी दोनों बेटी जरीन और मुस्कान की शादी जंगल में रहने वाले सलमान और साहिल से की थी। उनकी बेटी की शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से काफी दहेज दिया था, लेकिन उसके बावजूद भी मुस्कान का पति और उसके ससुराल वाले उनकी बेटी को लगातार परेशान करते थे। मुस्कान का पति दहेज में चार पहिया वाहन और 5 लाख रुपए मांग रहा था। 

शारदा अस्पताल में तोड़ा दम
पीड़ित के मुताबिक उनकी बेटी गर्भवती थी। पिछले दिनों मुस्कान को उसके ससुरालवालों ने गर्भवती होने पर भी बुरी तरीके से पीटा था, लेकिन उनको जानकारी दी गई कि उनको बेटी की तबियत खराब हो गई है। जिसके बाद वह तत्काल उसके ससुराल पहुंचे और मुस्कान को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया। जहां डॉक्टरों ने शुक्रवार को उसे मृत घोषित कर दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.