यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले की जेब होगी ढीली,  टोल टैक्स दरें 5% तक बढ़ाने की तैयारी

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर : यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले की जेब होगी ढीली, टोल टैक्स दरें 5% तक बढ़ाने की तैयारी

यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले की जेब होगी ढीली,  टोल टैक्स दरें 5% तक बढ़ाने की तैयारी

Tricity Today | Yamuna Expressway

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स के रेट्स को फिर से बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। जिसका प्रस्ताव सोमवार को यमुना प्राधिकरण की होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। इस बैठक में टोल को 5 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। अगर इसके बाद यह प्रस्ताव पास होता है, तो एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों को और ज्यादा टोल टैक्स देना पड़ेगा।

बोर्ड बैठक में मिलेगी इन्हें छूट
यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में करीब 30 प्रस्ताव रखे जाने की उम्मीद है। आवंटियों और किसानों को इस बैठक में कई छूट मिल सकती हैं। बता दें आज यानी सोमवार को दोपहर 12 बजे से हो रही इस बोर्ड बैठक में चेयरमैन अनिल सागर, सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह और बोर्ड के सभी सदस्य शिरकत करेंगे। जिसके बाद कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मुहर लगेगी।

बैठक में रखें जाएंगे ये सभी प्रस्ताव
इस बैठक में इन्ह सभी प्रस्ताव को रखा जाएगा। पहला : बिल्डर-बायर्स विवाद को लेकर अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों को लागू करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इससे करीब नौ हजार फ्लैट खरीदारों को उनका घर मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। दूसरा : यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरें बढ़ाने की तैयारी है। टोल दरों में दो से पांच प्रतिशत तक वृद्धि संभव है। ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर रोजाना 30 हजार वाहनों का आवागमन होता है। तीसरा : एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने रखरखाव के लिए किए जाने वाले कामों में खर्च बढ़ने पर वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। ऐसे में प्रस्ताव पर मुहर लगते ही सफर करने वाले लोगों की जेब पर औैर बोझ बढ़ जाएगा। इसमें कई नीतिगत प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। प्रदेश सरकार की सेमी कंडक्टर नीति बोर्ड के समक्ष रखी जाएगी। प्राधिकरण इसको अपनाएगा, ताकि उसी के अनुरूप इस दिशा में आगे बढ़ा जा सके।

रोलओवर नियम लागू करने का प्रस्ताव
यमुना प्राधिकरण नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की भांति अपने यहां रोलओवर नियम लागू करने जा रहा है। प्राधिकरण ने ग्रुप हाउसिंग योजना निकाली थी। योजना में दो आवेदन आए थे। कम से कम तीन आवेदन आने पर ही आवंटन हो सकता है। अब प्राधिकरण ग्रुप हाउसिंग में रोलओवर योजना को लागू करेगा। योजना में अगर मानकों के अनुरूप आवेदन नहीं आए तो दो बार रोलओवर करके आवंटन किया जा सकता है। इसके अलावा कई और प्रस्ताव रखे जाने की उम्मीद है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.