डॉ महेश शर्मा से मिले गोल्फ लिंक आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष और निवासी, सांसद ने दिया मदद का भरोसा

गौतमबुद्ध नगर : डॉ महेश शर्मा से मिले गोल्फ लिंक आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष और निवासी, सांसद ने दिया मदद का भरोसा

डॉ महेश शर्मा से मिले गोल्फ लिंक आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष और निवासी, सांसद ने दिया मदद का भरोसा

Tricity Today | आरडब्ल्यूए पदाधिकारी एवं सांसद डॉ महेश शर्मा

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में स्थित गोल्फ लिंक वन (Golf Link 1) के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और निवासियों ने गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बतायीं। सांसद ने सेक्टर की समस्याओं का संज्ञान लिया और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के सीईओ नरेंद्र भूषण को इस पर तुरंत अमल करने के लिए कहा है। आरडब्लूए प्रतिनिधिमंडल ने इस पर संतुष्टि जताई है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण हमारे मसले हल करे।

जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया
बताते चलें कि ग्रेटर नोएडा में स्थित गोल्फ लिंक 1 के निवासी पिछले 10 साल से सोसाइटी का टेकओवर प्राधिकरण द्वारा करने के लिए परेशान हैं। बीते दिनों ट्राइसिटी टुडे ने यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। इसके बाद अथॉरिटी ने एक कमेटी का गठन किया है, जो दस्तावेजों का अध्ययन कर रही है। इसी सिलसिले में निवासियों ने आज सांसद से मुलाकात की थी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि प्राथमिकता पर उनकी समस्याएं प्राधिकरण के समक्ष उठाई जाएंगी। सांसद खुद सीईओ नरेंद्र भूषण से इस बारे में बात करेंगे। सोसाइटी का टेकओवर प्राधिकरण से कराया जाएगा।

4 साल पहले लिखा था
हालांकि सांसद डॉ महेश शर्मा इससे पहले 25 अप्रैल 2017 को भी तब के सीईओ अमित मोहन प्रसाद को इस बारे में खत लिख चुके हैं। तब वह केंद्र सरकार में कद्दावर मंत्री थे। तब उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर निवासियों की समस्याएं सुलझाने के लिए कहा था। उन्होंने 5 जून 1997 को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और बिल्डर के बीच हुए करार की शर्तों की जांच करने के लिए कहा था। साथ ही उन्होंने लोगों की राहत के लिए सोसाइटी के अंदर सड़कें बनाने के लिए भी लिखा था। मगर इस पर अब तक अमल नहीं हो पाया है।

समस्याएं बताईं
आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष धर्मेंद कटारिया ने बताया, गोल्फ़ लिंक -1 का प्रतिनिधिमंडल आज सांसद महेश शर्मा से मिला था। इसमें अध्यक्ष धर्मेंद्र कटारिया, कपिल त्यागी, अमरदीप सिंह व जतन सिंह शामिल थे l प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को एक प्रतीक चिन्ह भेंट किया व अपनी कॉलोनी की समस्या से अवगत करायाl प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण की गठित कमेटी से निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। गोल्फ़ लिंक -1 के निवासी लगातार कॉलोनी टेकओवर की मांग उठा रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.