एक्सपो मार्ट पहुंची राष्ट्रपति, थोड़ी देर में योगी आदित्यनाथ के साथ करेंगी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन

BIG BREAKING : एक्सपो मार्ट पहुंची राष्ट्रपति, थोड़ी देर में योगी आदित्यनाथ के साथ करेंगी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन

एक्सपो मार्ट पहुंची राष्ट्रपति, थोड़ी देर में योगी आदित्यनाथ के साथ करेंगी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन

Tricity Today | एक्सपो मार्ट पहुंची राष्ट्रपति

Greater Noida : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ग्रेटर नोएडा पहुंच गई। कुछ क्षण पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंची। चंद्र मिनटों बाद वह उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगी। ग्रेटर नोएडा से उत्तर प्रदेश के विकास की गाथा लिखी जा रही है। यह एक ऐतिहासिक प्रोग्राम है।

21 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा ट्रेड शो
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 आज 21 सितंबर गुरुवार से लेकर 25 सितंबर तक चलेगा। यह कार्यक्रम अपने आप में एक ऐतिहासिक है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वोत्तम प्रदेश बनाने का जो सपना देखा है, वह पूरा हो रहा है। इसी के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश शासन के अलावा केंद्र सरकार के विभाग और केंद्रीय मंत्री भी इस कार्यक्रम में मौजूद हैं।

ले की खासियत क्या है
इस मेले में 200 से ज्यादा स्टॉल लगे हैं। इसमें 60 देशों के 500 इंटरनेशनल बायर्स को बुलाया गया है। इसके अलावा b2b के लिए 68,000 रजिस्ट्रेशन हुए हैं।यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में मिनी ऑटो एक्सपो भी लगा है। जिसमें 32 ब्रांड की गाड़ियां आई है। इसमें आपको इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक से लेकर इलेक्ट्रिक स्कूटी भी दिखाई देगी। अगर आपको इलेक्ट्रिक वाहन पसंद आते हैं तो तुरंत बुक कर सकते हो। इसके लिए एक्सपो मार्ट में 28 वाहन डीलर के स्टॉल लगे हैं। इसके अलावा हाइब्रिड गाड़ियां भी आई है। कुल मिलाकर यह मेला और भी ज्यादा रोमांचक होने जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.