दादरी नगर पलिका में अध्यक्ष पद अनारक्षित रहेगा, 5 नगर पंचायतों का आरक्षण देखिए

गौतमबुद्ध नगर निकाय चुनाव : दादरी नगर पलिका में अध्यक्ष पद अनारक्षित रहेगा, 5 नगर पंचायतों का आरक्षण देखिए

दादरी नगर पलिका में अध्यक्ष पद अनारक्षित रहेगा, 5 नगर पंचायतों का आरक्षण देखिए

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर

Greater Noida News : सुप्रीम कोर्ट ने हरी झंडी मिलने के बाद गुरुवार की देर शाम उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है। गौतमबुद्ध नगर जिले में 6 नगर निकाय हैं। इनमें एक नगर पालिका और पांच नगर पंचायतें हैं। इनके लिए भी आरक्षण घोषित कर दिया गया है। दादरी नगर पालिका को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। मतलब, किसी भी जाति से ताल्लुक रखने वाला उम्मीदवार चुनाव लड़ सकता है।

दादरी नगर पालिका तीसरी बार अनारक्षित
दादरी नगर पालिका पर लगातार 10 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। पिछले 10 वर्षों से गीता पंडित दादरी नगर पालिका की अध्यक्ष हैं। वर्ष 2012 के नगर निकाय चुनाव में दादरी नगर पालिका को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया था। इसके बाद दिसंबर 2017 में हुए चुनाव में महिलाओं के लिए सीट रिजर्व की गई थी। पिछले दोनों चुनाव में गीता पंडित ने कामयाबी हासिल की थी। अब लगातार तीसरी बार दादरी नगर पालिका सीट अनारक्षित घोषित की गई है।

जिले की पांचों नगर पंचायतों में चेयरमैन पदों का आरक्षण
  1. दनकौर नगर पंचायत : अनुसूचित जाति महिला
  2. जेवर नगर पंचायत : अनारक्षित
  3. बिलासपुर नगर पंचायत : पिछड़ा वर्ग महिला
  4. रबूपुरा नगर पंचायत : अनारक्षित
  5. जहांगीरपुर नगर पंचायत : अनारक्षित

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.