इंडियन पार्टनशिप फोरम के प्रेसिडेंट ने पेश किया 4 हजार करोड़ का प्लान

जेवर एयरपोर्ट के पास ब्रिटेन की 16 कंपनियां लगेंगी : इंडियन पार्टनशिप फोरम के प्रेसिडेंट ने पेश किया 4 हजार करोड़ का प्लान

इंडियन पार्टनशिप फोरम के प्रेसिडेंट ने पेश किया 4 हजार करोड़ का प्लान

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Jewar News : यूपी ग्लोबल इनवेस्टर समिट में इंडियन पार्टनशिप फोरम ने 4 हजार करोड़ रुपये के निवेश पर एमओयू किए हैं। बुधवार को फोरम के अध्यक्ष डॉ.मोहन कौल ने यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह से मुलाकात की है। उन्होंने बताया कि दो चरणों में 16 कंपनियां यहां आएंगी। पहले चरण में 6 कंपनियां आएंगी। 

130 हेक्टेयर जमीन मांगी 
इंडियन पार्टनशिप फोरम की अगुवाई में यूके की 16 कंपनियां यमुना सिटी में इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद बनाएंगी। फोरम के पदाधिकारियों ने बुधवार को यमुना प्राधिकरण के सीईओ के साथ बैठक की है। फोरम ने 130 हेक्टेयर जमीन मांगी है। अगले छह महीने में जमीन आवंटन हो जाएगा। इससे करीब 20 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। यमुना सिटी के सेक्टर-7 में जापानी औद्योगिक सिटी विकसित की जाएगी। इसको लेकर बुधवार को दिल्ली में जापानी दूतावास में बैठक हुई।

सभी कंपनियां इलेक्ट्रानिक्स होंगी
दरअसल, यूके में बस चुके भारतीय उद्यमी यहां पर निवेश करना चाहते हैं। पहले उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए राडार पर नहीं आता था। अब यहां पर निवेश के लिए आ रहे हैं। ये सभी कंपनियां इलेक्ट्रानिक्स क्षेत्र की हैं। इसमें मेडिकल डिवाइस, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, क्लीन एनर्जी, हाइड्रोजन एनर्जी पर काम करने वाली कंपनियां शामिल हैं।

सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह का बयान
यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि सेक्टर-7 में इन कंपनियों को जमीन आवंटित की जाएगी। इसके लिए फोरम ने 130 एकड़ जमीन मांगी है। यह सभी कंपनियां फोरम की अगुवाई में यहां आएंगी। यहां पर अपने पेटेंट कराए उत्पाद को यहां बनाएंगी। फोरम के अध्यक्ष ने साइट का दौरा किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.