लुक्सर जेल में कैदी ने की आत्महत्या, दो दिन पहले ही हिरासत में लिया गया था

गौतमबुद्ध नगर : लुक्सर जेल में कैदी ने की आत्महत्या, दो दिन पहले ही हिरासत में लिया गया था

लुक्सर जेल में कैदी ने की आत्महत्या, दो दिन पहले ही हिरासत में लिया गया था

Google Image | लुक्सर जेल

गौतमबुद्ध नगर की लुक्सर जेल में एक कैदी के आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसे सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो पोस्ट करने के मामले में 15 मार्च को ही हिरासत में लिया गया था। सिर्फ दो दिन बाद उसकी आत्महत्या की वजह से मामला गरमा गया है। पुलिस इस केस की विधिवत जांच कराएगी।   

जिला कारागार (लुक्सर) के अधीक्षक बीएस मुकुंद ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-39 पुलिस ने 15 मार्च को सूरज महतो नामक युवक को गिरफ्तार किया था। महतो पर एक युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगा था। युवती की मां ने इस संबंध में थाना सेक्टर-39 में 14 मार्च को मामला दर्ज कराया था। इस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को लुक्सर जेल से सटे बने अस्थाई जेल में रखा गया था। 

मंगलवार को उसने अपने जूते के फीते का फंदा बनाकर बैरक के दरवाजे में लगे कुडे से उसे फंसा लिया। इससे उसका दम घुट गया। गंभीर हालत में उसे नोएडा के जिला अस्पताल ले जाया गया।  जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि कैदी की जेल में हुई मौत की पूरी तरह जांच की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.