लुक्सर जेल में ट्रांसफर के 15 दिनों बाद कैदी की मौत, उम्रकैद की सजा काट रहा था

Greater Noida News : लुक्सर जेल में ट्रांसफर के 15 दिनों बाद कैदी की मौत, उम्रकैद की सजा काट रहा था

लुक्सर जेल में ट्रांसफर के 15 दिनों बाद कैदी की मौत, उम्रकैद की सजा काट रहा था

Google Image | लुक्सर जेल

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर में स्थित लुक्सर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत हो गई है। आरोपी पर जनपद मेरठ और सहारनपुर में हत्या समेत कई मामले चल रहे थे। वह कोर्ट द्वारा आजीवन कारावास से दंडित किया गया था। सूचना मिलने के बाद नोएडा पुलिस ने के कैदी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला
थाना इकोटेक-1 की थानाध्यक्ष सरिता मलिक ने बताया कि लुक्सर जेल में बंद कैदी प्रवीण कुमार (उम्र 58 वर्ष) को ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 13 अप्रैल को भर्ती करवाया गया। वहां पर उपचार के दौरान रविवार को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह मूल रूप से गांधी कॉलोनी बाबा लाल दास रोड थाना मंडी जिला सहारनपुर के रहने वाला था। उनके खिलाफ मेरठ के परतापुर थाने में हत्या और विभिन्न जनपद में कई मुकदमे दर्ज थे। बीते 13 अप्रैल को उन्हें जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उपचार के बाद 16 अप्रैल को उनकी मौत हो गई।

2 अप्रैल 2023 को गौतमबुद्ध नगर में आया था कैदी
सरिता मलिक ने बताया कि सहारनपुर के एक मामले में उन्हें 10 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा हुई गई थी।  बीते 2 अप्रैल 2023 को ही उन्हें गौतमबुद्ध नगर जिला जेल में लाया गया था। यहां पर उनकी हालत खराब होने पर 13 अप्रैल को उन्हें जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उपचार के बाद 16 अप्रैल को उनकी मौत हो गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.