प्रिया राघव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय किसान यूनियन की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बनाया

Greater Noida : प्रिया राघव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय किसान यूनियन की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बनाया

प्रिया राघव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय किसान यूनियन की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बनाया

Tricity Today | प्रिया राघव

Greater Noida News : भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने प्रिया राघव को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि प्रिया राघव द्वारा पिछले एक दशक से किसान हित के लिए कार्य कर रही है।

काफी समय से महिलाएं के लिए काम कर रही
रश्मि चौधरी ने बताया कि संघर्ष और समाज के किए गए कार्य को देखते हुए संगठन ने उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नियुक्त किया है। संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूत करने की‌ जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर नवनियुक्त उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रिया राघव ने कहा कि जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता जी ने दी है। उसे ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगी।

जिले की काफी महिलाएं नेता बनकर उभरी
आपको बता दें कि जिले में किसानों का आंदोलन चल रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर जो किसानों का आंदोलन चल रहा है, उसका नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की काफी महिलाएं किसान नेता के रूप में उभर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.