गौतमबुद्ध नगर में तैनात 10 जजों का प्रमोशन और ट्रांसफर, इलाहाबाद हाईकोर्ट से चली तबादला एक्सप्रेस, देखें लिस्ट

बड़ी खबर : गौतमबुद्ध नगर में तैनात 10 जजों का प्रमोशन और ट्रांसफर, इलाहाबाद हाईकोर्ट से चली तबादला एक्सप्रेस, देखें लिस्ट

गौतमबुद्ध नगर में तैनात 10 जजों का प्रमोशन और ट्रांसफर, इलाहाबाद हाईकोर्ट से चली तबादला एक्सप्रेस, देखें लिस्ट

Tricity Today | Gautam Buddha Nagar Court

Greater Noida News : इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। गौतमबुद्ध नगर में तैनात करीब 10 जजों का फेरबदल किया गया है। पूरे उत्तर प्रदेश में न्यायाधीश के बंपर तबादले किए गए हैं। इसका आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट से जारी हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तैनात करीब 10 जजों का प्रमोशन और तबादला किया गया है। कुछ को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसको लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से अधिसूचना जारी हुई है।

गौतमबुद्ध नगर में तैनात इन जजों में हुआ फेरबदल
  1. निमिषा गुप्ता अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन) गौतमबुद्धनगर को दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 11(2) के तहत नियुक्त किया
  2. दिव्यकांत सिंह राठौड़ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी गौतमबुद्ध नगर को पदोन्नत कर अपर सिविल जज सीनियर के पद पर तैनात किया
  3. आकृति सिविल जज जूनियर डिवीजन (फास्ट ट्रैक कोर्ट) गौतमबुद्ध नगर को सिविल जज जूनियर डिवीजन (फास्ट ट्रैक कोर्ट) भेजा
  4. मयंक त्रिपाठी द्वितीय सिविल जज सीनियर डिवीजन संभल (चंदौसी) को सिविल जज सीनियर डिविजन गौतमबुद्ध नगर भेजा
  5. जयहिंद कुमार सिंह सिविल जज सीनियर डिवीजन गौतमबुद्ध नगर को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौतमबुद्ध नगर बनाया गया
  6. शिवानी त्यागी अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौतमबुद्ध नगर को अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन एडिशनल चीफ बनाया
  7. कुनाल बेपा को गौतमबुद्ध नगर की कोर्ट में मोटर एक्सीडेंटल क्लेम ट्रिब्यूनल बनाया गया
  8. गौतमबुद्धनगर की विशेष जज अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया
  9. नोएडा की अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन रीचा शुक्ला को सिविल जज जूनियर डिवीजन भेजा
  10. नोएडा की सिविल जज जूनियर डिवीजन अर्पिता सिंह प्रथम को पदोन्नति देते हुए अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन अतिरिक्त ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बनाया गया

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.