रणदीप भाटी गैंग के सदस्य की संपत्ति कुर्क, गौतमबुद्ध नगर पुलिस का मेरठ में एक्शन

BIG BREAKING : रणदीप भाटी गैंग के सदस्य की संपत्ति कुर्क, गौतमबुद्ध नगर पुलिस का मेरठ में एक्शन

रणदीप भाटी गैंग के सदस्य की संपत्ति कुर्क, गौतमबुद्ध नगर पुलिस का मेरठ में एक्शन

Tricity Today | रणदीप भाटी गैंग के सदस्य की संपत्ति कुर्क

Greater Noida News : कुख्यात गैंगस्टर रणदीप भाटी गैंग के सदस्य की प्रॉपर्टी कुर्क की गयी है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस का कहना है कि अपराध करके हासिल किए गए पैसे से यह संपत्ति अर्जित की गई थी। पुलिस ने यह कार्रवाई मेरठ में की है। यह व्यक्ति रणदीप भाटी गैंग के एक सदस्य का रिश्तेदार है।

24 लाख रुपए कीमत के दो वाहन कुर्क
गौतमबुद्ध नगर के थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि रणदीप भाटी गैंग का कुख्यात सदस्य योगेश डाबरा है। उसके साले हरेंद्र बंसल के मेरठ में स्थित आवास से करीब 24 लाख रुपए कीमत के दो वाहन कुर्क किए गए हैं। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत यह प्रॉपर्टी कुर्क की है। दोनों वाहनों की कीमत करीब 24 लाख रूपये हैं। संपत्ति को थाना जारचा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हरेंद्र बंसल के खिलाफ थाना दादरी में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। मामले की जाच थाना जारचा पुलिस में की जा रही थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.