ग्रेटर नोएडा में Hug Day पर Propose Day मनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने जेल की हवा खिलाई

Valentine Week : ग्रेटर नोएडा में Hug Day पर Propose Day मनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने जेल की हवा खिलाई

ग्रेटर नोएडा में Hug Day पर Propose Day मनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने जेल की हवा खिलाई

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा में एक युवक को हग डे के दिन प्रपोज डे मनाना महंगा पड़ गया है। मामला यहां तक पहुंच गया कि पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह सब एक लड़की की शिकायत के आधार पर हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में अमित भाटी नाम के एक युवक ने एक युवती को प्रपोज किया। लेकिन युवती ने अमित भाटी का प्रोपोज मना कर दिया। जिसके बाद अमित भाटी ने युवती को थप्पड़ मार दिया। इस बात से नाराज होकर युवती ने पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अमित भाटी को ग्रेटर नोएडा के शारदा गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.