सलील यादव के तबादले पर भड़की जनता, वापस लाने की मांग उठाई

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और शासन के खिलाफ रोष : सलील यादव के तबादले पर भड़की जनता, वापस लाने की मांग उठाई

सलील यादव के तबादले पर भड़की जनता, वापस लाने की मांग उठाई

Tricity Today | सलील यादव

Greater Noida : अथॉरिटी में जीएम प्रॉजेक्ट पद पर तैनात सलील यादव का अचानक रातों-रात तबादला कानपुर यूपीसीडा हो गया है। जिसके बाद ग्रेटर नोएडा शहर के लोग शासन और उच्च अफसरों पर जमकर बरस रहे हैं।  सेक्टर डेल्टा-3 आरडब्ल्यूए के पूर्व महासचिव एडवोकेट दिनेश भाटी ने बताया कि सलील यादव की कार्यशैली शहर के लोगों के लिए बहुत अच्छी रही है। उनके कार्य करने का तरीका बेहद अलग रहा है। 

ग्रेटर नोएडा को सलील यादव की जरूरत
इस तरह के सेक्टर स्वर्ण नगरी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेश भाटी ने सलील यादव के तबादले का विरोध जताते हुए तत्काल वापस ग्रेटर नोएडा में नियुक्त करने की मांग की है। समाज सेवक सुधीर ने भी सलील यादव को शहर के लोगों का हमदर्द बताया है। रविंद्र बोडाकी ने भी सलील यादव को एक बेहद सालीन व्यक्ति बताते हुए मांग की है कि ऐसे अधिकारी की ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को बेहद जरूरत है। 

सोशल मीडिया पर चलेगी मुहिम
शहर के निवासी अनिल ने कहा कि चापलूसी करने वाले अधिकारियों का प्रमोशन दी जाती है, जबकि काम करने वाले अधिकारियों का तबादला एक ही रात में कर दिया जाता है। यह ग्रेटर नोएडा शहर के लिए एक दम गलत है। एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी ने कहा कि हम लोग अपने हक की लड़ाई लड़ते है। हमें अच्छे अधिकारी के तबादले को लेकर भी लड़ाई लड़नी चाहिए। शहर के लोगों ने सलील यादव के तबादले करने को लेकर मामले में सोशल मीडिया पर मुहिम चलाने की बात कही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.