भाजपा उम्मीदवार महेश शर्मा का जनसंपर्क जारी, इन जगहों पर जाकर मांगे वोट

गौतम बुद्ध नगर लोकसभा चुनाव : भाजपा उम्मीदवार महेश शर्मा का जनसंपर्क जारी, इन जगहों पर जाकर मांगे वोट

भाजपा उम्मीदवार महेश शर्मा का जनसंपर्क जारी, इन जगहों पर जाकर मांगे वोट

Tricity Today | महेश शर्मा का ग्रामवासियों ने फूलों की माला और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

Greater Noida News : गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा ने अपने संसदीय क्षेत्र के जेवर विधानसभा में जन संपर्क किया। इस दौरान सांसद ने गांव तिरथली, मुरादगढी, चकवीरमपुर, बीरमपुर, नगला शाहपुर, मुढरह, कानपुर, मिलक करीमावाद, भीकनपुर आकलपुर और म्याना में पहुंचे। यहां पर ग्रामवासियों ने उनका फूलों की माला और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा ने कहा कि पिछले 60 सालों में 50 साल कांग्रेस सरकार रही है। जिसने देश की उन्नति के नाम पर केवल दिखावा किया है। देश की अधिकांश जनसंख्या एक टाइम खाने के लिए भी मोहताज रही है। अल्पसंख्यकों को गलत दिशा भ्रमित करके वोट बैंक बनाने का प्रयास किया है। जल संकट, रोड संकट, आपसी भेदभाव, भ्रमित शिक्षा नीति, सरकारी तंत्र में पैसे का दुरुपयोग, खेती के पुराने साधन, महिला असुरक्षा, व्यापार में कालाबाजारी को बढ़ावा सब पिछली गैर भाजपा सरकारों की नीति रही है।

मोदी सरकार का गुणगान
उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष में पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश खुशहाल हुआ है। इस होली के पावन पर्व पर मोदी के 10 साल के कार्यों कि पूरे विश्व में चर्चा है, जिसके लिए आप सब बधाई के पात्र है। मुझे भारतीय जनता पार्टी ने चौथी बार सांसद का प्रत्याशी बनाया है। जिसमें दो बार में सांसद और एक बार विधायक रहा हूं। वह सब, आप सब की बदौलत है। आप सबका इतना प्यार, इतना दुलार इतना मार्गदर्शन मुझे मिलता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 10 वर्षों में सेवा, अनुशासन और गरीब कल्याण को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की है जिसका लाभ सभी लोगों को मिल रहा है यही कारण है कि आज पूरा देश में मोदी सरकार का गुणगान कर रहा है।

यह लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रमों के दौरान सतपाल तालन, धर्मेन्द्र भाटी, पप्पू प्रधान, बबली चौधरी, प्रदीप शर्मा, संजय रावत, सुनील, नरेश त्यागी, नरेश शर्मा, उदयवीर चौधरी, ओमकार भाटी, देवेन्द्र भारद्वाज, ओमकार भाटी, मेघ सिंह बघेल, शिव कुमार बघेल, प्रवीन सिंह, सिंहराज सिंह, गजेन्द्र मास्टर, होशियार मास्टर, कोमल प्रधानाचार्य, दीपक सिंघल, मोनू सिंघल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.