सूरजपुर वेटलैंड से बाहर आया अजगर, पर्यावरण प्रेमी ने बताई वजह, Video

Greater Noida : सूरजपुर वेटलैंड से बाहर आया अजगर, पर्यावरण प्रेमी ने बताई वजह, Video

सूरजपुर वेटलैंड से बाहर आया अजगर, पर्यावरण प्रेमी ने बताई वजह, Video

Tricity Today | सूरजपुर वेटलैंड से बाहर आया अजगर

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में स्थित वेटलैंड से अचानक अजगर बहार आ गया है। सूरजपुर वेटलैंड के बाहर एक पेड़ पर अजगर को देखा गया है। मामले की जानकारी वन विभाग टीम को दी गई है। इस मामले को लेकर पर्यावरण प्रेमी विक्रांत तोंगड़ ने सूरजपुर वेटलैंड को अच्छी तरीके से साफ करने की अपील की है। शनिवार सुबह की घटना
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में वेटलैंड है। यहां पर अनेक पक्षी, जीव और जंतु रहते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह सूरजपुर वेटलैंड के बाद एक अजगर आ गया। इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। 

आखिर क्या है मुख्य कारण?
इस मामले में विक्रांत तोंगड़ का कहना है कि सूरजपुर वेटलैंड के साथ लगातार छेड़छाड़, कंट्रक्शन, पेड़ों की कटाई और गंदे पानी की वजह से जानवर और पक्षी कम होते जा रहे हैं। जिसकी वजह से ऐसे जीव बाहर की तरफ आ रहे हैं। इसलिए वेटलैंड का रखरखाव बेहतर करना बहुत जरूरी है। जिससे वन्यजीवों को एक सुरक्षित स्थान मिल सके।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.