राहुल पंडित और सतेंद्र नागर बने उपाध्यक्ष, योगेश चौधरी को महामंत्री की जिम्मेदारी

गौतमबुद्ध नगर भाजपा में फेरबदल : राहुल पंडित और सतेंद्र नागर बने उपाध्यक्ष, योगेश चौधरी को महामंत्री की जिम्मेदारी

राहुल पंडित और सतेंद्र नागर बने उपाध्यक्ष, योगेश चौधरी को महामंत्री की जिम्मेदारी

Tricity Today | सतेंद्र नागर, राहुल पंडित, योगेश चौधरी

Gautam Buddh Nagar News : गौतमबुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी में सोमवार की देर रात बड़ा फेरबदल किया गया है। राहुल पंडित और सतेंद्र नागर उपाध्यक्ष बने हैं। मौजूदा उपाध्यक्ष योगेश चौधरी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल की सिफारिश पर जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने यह घोषणा की है।

गौतमबुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने 3 नए पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इसमें राहुल पंडित और सत्येंद्र नागर को जिला उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। जबकि योगेश चौधरी को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। नई नियुक्तियों को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी है। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है।

राहुल पंडित लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर के जिला उपाध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पहले वह पश्चिमी यूपी के युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी को बखूबी निभा चुके हैं। वह मूलत ग्रेटर नोएडा के लड़पुरा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बीबीए और एलएलबी किया है। वह करीब 16 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और कई अन्य पदों पर भी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर चुके हैं। मूलरूप से ग्रेटर नोएडा में लड़पुरा गांव के निवासी हैं। सतेंद्र नागर इससे पहले युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री पद का दायित्व संभाल चुके हैं। 

योगेश चौधरी अब तक गौतमबुद्ध नगर जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लेकिन पार्टी ने उन्हें अब जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने तीनों नए पदाधिकारियों के नामों को मंजूरी दे दी है। साथ ही उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं। बेनीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने और उम्मीदवारों के साथ मिलकर जीत दिलाने के लिए कहा है। मंडल उपाध्यक्ष अनिल भाटी लड़पुरा ने सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

आपको बता दें कि जिला पंचायत चुनाव और उसके बाद पार्टी के संगठन में हुए फेरबदल के बाद जिला भाजपा में यह बदलाव किए गए हैं। जिला भाजपा के महामंत्री अमित चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। अमित चौधरी ने जिला महामंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। इस रिक्ति पर मौजूदा उपाध्यक्ष योगेश चौधरी को समायोजित किया गया है। जिला भाजपा में दो उपाध्यक्ष के पद खाली हुए हैं। इनमें अरुण यादव को प्रोन्नत करके पार्टी ने भाजपा युवा मोर्चा में प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। अरुण के खाली हुए पद पर राहुल पंडित और सतेंद्र नागर नियुक्त किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.