फ्रेट कॉरिडोर पर 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा रेल का इंजन, अब मालगाड़ी की बारी

Greater Noida : फ्रेट कॉरिडोर पर 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा रेल का इंजन, अब मालगाड़ी की बारी

फ्रेट कॉरिडोर पर 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा रेल का इंजन, अब मालगाड़ी की बारी

Tricity Today | फ्रेट कॉरिडोर

Greater Noida/Dadri News : ईस्टर्न और वेस्टर कॉरिडोर को जोड़ने वाली लिंक लाइन पर रेल इंजन को दौड़ाया गया है। दादरी से खुर्जा के बीच गुरुवार को रेल इंजन 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया। यह ट्रायल पूरी तरीके से सफल रहा। अब कुछ दिनों बाद मालगाड़ी दौड़ाकर लिंक लाइन को जांचा जाएगा। आपको बता दें कि इस लाइन के चलने के बाद बहुत फायदा होगा। यह लिंक कई लाइन को जोड़ेगा।

75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा इंजन
दादरी और बुलंदशहर में खुर्जा के बीच ईस्टर्न कॉरिडोर की लिंक लाइन बनकर तैयार है। लिंक लाइन से वेस्टर्न कॉरिडोर, एनटीपीसी दादरी और कंटेनर डिपो जुड़ जाएगा। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिंक लाइन पर ट्रायल कर रहा है। गुरुवार को लिंक लाइन पर इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाया गया। सुबह 10:00 बजे इंजन दादरी से चला और न्यू बोड़ाकी से होकर 11:40 बजे न्यू खुर्जा स्टेशन पर पहुंचा। इस सफर में कई स्थानों पर रेल का इंजन 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया।

क्या है लिंक लाइन
अधिकारी ने बताया कि ईस्टर्न कॉरिडोर लुधियाना से कोलकाता तक है। वहीं, वेस्टर्न कॉरिडोर दादरी से मुंबई तक है। इन दोनों कॉरिडोर को जोड़ने के लिए दादरी से खुर्जा बुलंदशहर तक 50 किलोमीटर लम्बे फ्रेट कॉरिडोर लिंक लाइन को बनाया गया है। इस लिंक लाइन को बनाने का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को रेल का इंजन दौड़ाया गया। जिसका ट्रायल पूरी तरीके से सफल हुआ है। अब केवल मालगाड़ी को दौड़ाया जाना बाकी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.