राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने की पोषण अभियान की शुरुआत, दुजाना गांव की 200 गर्भवती महिलाओं को दिया उपहार

ग्रेटर नोएडा : राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने की पोषण अभियान की शुरुआत, दुजाना गांव की 200 गर्भवती महिलाओं को दिया उपहार

राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने की पोषण अभियान की शुरुआत, दुजाना गांव की 200 गर्भवती महिलाओं को दिया उपहार

Tricity Today | राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने की पोषण अभियान की शुरुआत

Greater Noida : मंगलवार को दादरी के दुजाना गांव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पोषण अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद और प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शाक्य उपस्थित रही। पोषण अभियान के विषय को लेकर महिलाओं को जागरूक किया गया। इस अभियान के तहत लगभग 200 गर्भवती और महिलाओं को पोषण देकर सम्मानित किया गया।

“महिला शक्ति मजबूत रहेगी”
राज्यसभा सांसद और प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि मातृशक्ति को अपने खान-पान पर बहुत विशेष रुप से ध्यान देना जरूरी है, महिला शक्ति अगर मजबूत रहेगी तो घर का नीव मजबूत रहेगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले महिलाओं के हित के बारे में सोचते हैं। इसलिए पोषण अभियान चलाया गया है।

यह लोग रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक, प्रभारी कादंबरी कौशिक, चेयरमैन गीता पंडित, जिला अध्यक्ष रजनी तोमर, उपाध्यक्ष बहन पूनम सिंह, सविता गुर्जर, संगीता सिंह रावल, जिला संयोजक संगीता रावल, महामंत्री शांति सिंह, राजबाला, अरुणा शर्मा, मुकेश भाटी, ज्योति सिंह, रंजना सिंह, रीना सिंह, प्रीति भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष अंजना त्यागी, जेल विजिटर डॉक्टर सुरेंद्र सिंह नागर, प्रधान रन पाल, मनीष, जय भगवान, बबलू गुर्जर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.