गौतमबुद्ध नगर में भाजपा की जीत सबसे बड़ी होगी : रकम सिंह

लोकसभा चुनाव 2024 : गौतमबुद्ध नगर में भाजपा की जीत सबसे बड़ी होगी : रकम सिंह

गौतमबुद्ध नगर में भाजपा की जीत सबसे बड़ी होगी : रकम सिंह

Tricity Today | रकम सिंह

Greater Noida News : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष रकम सिंह भाटी ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में अपनी पार्टी की जीत का भरोसा जताया है। आज वह अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जनसंपर्क अभियान चला रहे थे।

रकम सिंह ने इन गांवों का किया दौरा 
रकम सिंह ने सलेमपुर, नियाना, बागपुर एवं पिपलका-दाउदपुर में आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय निवासियों से संवाद किया और उन्हें एक बार फिर से भारी मतों से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा, "गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत सबसे बड़ी होगी।" 

ये लोग मौजूद रहे 
इस जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें एमएलसी श्रीचंद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रकम सिंह भाटी, सतपाल नागर, धनेश गुर्जर-भराना, लोकमन प्रधान, प्रकाश खलीपा और राजे भाटी जैसे गणमान्य लोग शामिल थे।

भाजपा की उपलब्धियों पर प्रकाश
रकम सिंह ने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और भाजपा की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जनता से अपील की कि वह एक बार फिर से भाजपा को मत देकर सरकार बनाने का मौका दें ताकि विकास की गति जारी रह सके। उन्होंने कहा कि भाजपा "सबका साथ, सबका विकास" के मंत्र पर चलती है।

भाजपा पर लोगों ने जताया विश्वास 
वहीं, स्थानीय नेताओं ने भी भाजपा सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को रेखांकित किया। कार्यक्रमों में आए लोगों ने नारे लगाकर भाजपा के प्रति अपना समर्थन जताया। लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान चरम पर हैं। सभी राजनीतिक दल जनता से अपना समर्थन हासिल करने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। चुनाव आयोग इन चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार कोशिशें कर रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.