ग्रेटर नोएडा पहुंचे राकेश टिकैत, किसानों के लिए उठाई आवाज

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा पहुंचे राकेश टिकैत, किसानों के लिए उठाई आवाज

ग्रेटर नोएडा पहुंचे राकेश टिकैत, किसानों के लिए उठाई आवाज

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा पहुंचे राकेश टिकैत

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ग्रेटर नोएडा पहुंचे हैं। यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे जीरो पॉइंट पर किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। जहां पर राकेश टिकैत अपनी पूरी फौज के साथ किसानों का समर्थन करने के लिए पहुंचे। मौके पर हजारों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद हैं। व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस टीम भी मौके पर तैनात है।

इन मुद्दों पर हो रहा प्रदर्शन
दरअसल, सैकड़ों की संख्या में किसान यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे जीरो पॉइंट पर बैठे हैं। किसान काफी लम्बे समय से धरना प्रदर्शन दे रहे है। किसानों का यह प्रदर्शन 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, किसानों के 10 प्रतिशत भूखंड, किसानों को आवासीय भूखंड देना और जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों को मिले घर के बराबर जगह देना आदि मुद्दों पर है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.