आदर्श रामलीला कमेटी ने निकाली शोभा यात्रा, शहर के लोगों ने जगह-जगह किया स्वागत

Ramlila Greater Noida : आदर्श रामलीला कमेटी ने निकाली शोभा यात्रा, शहर के लोगों ने जगह-जगह किया स्वागत

आदर्श रामलीला कमेटी ने निकाली शोभा यात्रा, शहर के लोगों ने जगह-जगह किया स्वागत

Tricity Today | आदर्श रामलीला कमेटी ने निकाली शोभा यात्रा

Greater Noida : रविवार को आदर्श रामलीला कमेटी के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा बाराही रोड प्रकाश कालोनी से पुलिस चोकी, मेन दादरी रोड,मोहन मंदिर, पुराना बाज़ार, लखलावनी रोड से होते हुए वापस रामलीला मैदान में पहुंची। लोगों की भीड़ ने झांकी पर पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान गणेश, शिव, राम परिवार के साथ शेषनाग हनुमान सेना सहित अन्य भगवानों की झांकियां शामिल रही। यात्रा के समय लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।

 श्री आदर्श रामलीला के अध्यक्ष श्रीचंद भाटी ने कहा कि 26 सितंबर से 5 बजे से मेला और 7:30 बजे से रामलीला का मंचन किया जाएगा। जिसमें मथुरा के आए कलाकारों रामलीला का मंचन करेंगे। इस मंचन को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित होंगे। दर्शकों के लिए झूले और खाने-पीने के स्टाल भी लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर भूदेव शर्मा, जयदेव शर्मा, महामंत्री सत्यपाल शर्मा, ओमवीर बैसला, मीडिया प्रभारी कर्मवीर, आर्य विनोद पंडित, विशाल गोयल, योगेश अग्रवाल, अरुण शर्मा, वीरपाल भगत, विनोद भाटी, सुनील सोनक, राजेश ठेकेदार, संजीव चोहान, रूपेश चोधरी, मोहित शर्मा, भगत सिंह आर्य, अमन त्यागी, निखिल गर्ग, अनिल भाटी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.