साढ़े 5 हजार करोड़ रुपए में बनेगी राया हेरिटेज सिटी, इन सुविधाओं से होगी लैस, पूरी जानकारी

Yamuna City : साढ़े 5 हजार करोड़ रुपए में बनेगी राया हेरिटेज सिटी, इन सुविधाओं से होगी लैस, पूरी जानकारी

साढ़े 5 हजार करोड़ रुपए में बनेगी राया हेरिटेज सिटी, इन सुविधाओं से होगी लैस, पूरी जानकारी

Tricity Today | Symbolic Image

Yamuna City/Greater Noida : मथुरा-वृंदावन के पास बनने वाली राया हेरीटेज सिटी की डीपीआर बनकर तैयार हो गई है। राया हेरीटेज सिटी 9,350 हेक्टेयर जमीन पर बसाई जाएगी। वृंदावन को सीधे परीचौक और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा। 

इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लास सिटी बनेगी
ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 168 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन तक 7 किलोमीटर लंबा और गोकुल तक 12 किलोमीटर लंबा ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। यह राया हेरीटेज सिटी यूनिस्को की तरह होगी। हेरीटेज सिटी को अहमदाबाद और जयपुर हेरीटेज सिटी से भी बेहतर बनाया जाएगा। इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में बसाया जाएगा। 

कृष्ण भगवान से जुड़े गांव होंगे
राया हेरीटेज सिटी में कृष्ण भगवान के जीवन से जुड़े सभी गांवों को जोड़ा जाएगा। मथुरा-वृंदावन के बीच आने-जाने की समस्या का समाधान एक्सप्रेसवे बनाकर किया जाएगा। वृंदावन में टूरिस्ट जोन बनाया जाएगा। स्मार्ट सिटी अलग से विकसीत की जाएगी। 

इन सुविधाओं से लैस होगी राया हेरीटेज सिटी
मिली जानकारी के मुताबिक इनमें आर्ट म्युजियम और 12 कथावाच न्यायालय बनाए जाएगें। जिनमें श्रीमद भागवत कथा, गीता और पुराण कथा वाचक कथा सुनाया जाएगा। राया हेरीटेज सिटी में कर्मशल और हॉस्पिटैलिटी समेत सभी तरह की तमाम सुविधा हेरीटेज सिटी में आने वाले लोगों को मुहैया कराई जाएगी। करीब 1,393 हेक्टेयर एरिया में सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट नगर बसाया जाएगा। जिसमें 40-50 हजार गाड़ियां रोजाना पार्क की जाएंगी। एक्सप्रेसवे के निर्माणपर करीब 800 करोड़ और हेरीटेज सिटी पर करीब 5,470 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है। यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन और मथुरा तक बनने वाले 7 किलोमीटर और 12 किलोमीटर लंबे ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेसवे के दोनों और 500-500 वर्ग मीटर जमीन रिर्जव रखी जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.