वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के परिणाम घोषित, अध्यक्ष और सचिव के लिए मतगणना जारी

गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन चुनाव: वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के परिणाम घोषित, अध्यक्ष और सचिव के लिए मतगणना जारी

वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के परिणाम घोषित, अध्यक्ष और सचिव के लिए मतगणना जारी

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन चुनाव

गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के चुनाव में मंगलवार को मतदान कराया गया है। सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक हुए मतदान के दौरान 1293 में से 1259 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। मतदान समाप्त होते ही मतगणना का काम शुरू हो गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के लिए मतगणना पूरी हो गई है। दोनों पदों पर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। दूसरी ओर अध्यक्ष और सचिव पदों के लिए मतगणना जारी है। अगले एक घंटे में इन दोनों पदों के लिए भी परिणाम आने की संभावना है। बार एसोसिएशन के चुनाव में 97.37 फीसदी वोट पड़े हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक कोषाध्यक्ष पद पर प्रवेश भाटी विजयी घोषित किए गए हैं। उन्हें 632 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर राजेश लोहिया रहे हैं। उन्हें 619 वोट मिले हैं। 6 वोट रद्द किए गए हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने के लिए मिली है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सतपाल सिंह ने शानदार जीत हासिल की है। उन्हें 934 वोट मिले हैं। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी प्रमोद कर्णवाल को 304 वोट मिले हैं। इस तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सतपाल सिंह ने शानदार जीत हासिल की है। इससे पहले कनिष्ठ उपाध्यक्ष और दो सचिव पदों के लिए केवल एक-एक उम्मीदवार नामांकन किया था। निर्णायक मंडल ने इन तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया था।

आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर में जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन का चुनाव चल रहा है। जिसमें शनिवार को नामांकन करने का अंतिम दिन था। नाम वापसी भी शनिवार को हुई थी। दोनों प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्णायक मंडल ने अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सबसे ज्यादा पांच उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। तीन पदों पर केवल एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन किया था। लिहाजा, इन तीनों पदों पर आए प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था।

बार अध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें मनोज भाटी बोड़ाकी, नगसैन चंदेला, प्रमोद कुमार वर्मा, रेशराम चौधरी और सुशील भाटी हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो लोग अंतिम रूप से उम्मीदवार थे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार और सत्यपाल सिंह के बीच चुनाव हुआ। जिसमें सतपाल सिंह विजयी हुए हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए केवल एक उम्मीदवार मनोज शर्मा थे। उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था। 

सचिव पद के लिए तीन दावेदार हैं। नीरज कुमार चौहान, ऋषिपाल टाइगर और सुनील कुमार नागर के बीच चुनाव होगा। मतगणना से मिली जानकारी के मुताबिक नीरज कुमार चौहान और ऋषिपाल टाइगर में कांटे की टक्कर चल रही है। कोषाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार प्रवेश कुमार भाटी और राजेश सिंह लोहिया थे। इस मुकाबले में प्रवेश कुमार भाटी ने जीत हासिल की है। सह सचिव (प्रशासनिक) पद पर केवल एक उम्मीदवार महेंद्र सिंह यादव मैदान में थे। उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। सह सचिव (पुस्तकालय एवं सांस्कृतिक) पद पर भी केवल एक उम्मीदवार राजेंद्र सिंह थे। उन्हें भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए मतगणना जारी है। अध्यक्ष पद पर मनोज बोड़ाकी बढ़त बनाए हुए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.