रिटायर डीजीपी ने हाउसिंग सोसायटी के पदाधिकारियों पर FIR दर्ज करवाई, जालसाजी और गबन के आरोप

Greater Noida News : रिटायर डीजीपी ने हाउसिंग सोसायटी के पदाधिकारियों पर FIR दर्ज करवाई, जालसाजी और गबन के आरोप

रिटायर डीजीपी ने हाउसिंग सोसायटी के पदाधिकारियों पर FIR दर्ज करवाई, जालसाजी और गबन के आरोप

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर है। थाना बीटा-2 क्षेत्र में स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष ने पूर्व पदाधिकारियों खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप लगाया है कि लाखों रुपए गबन कर लिया गया। जालसाजी और धोखाधड़ी की गई है। पुलिस में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शिकायत करने वाले अध्यक्ष रिटायर आईपीएस अधिकारी हैं। वह पुलिस महानिदेशक रह चुके हैं।

क्या है मामला
थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक शमशेर बहादुर देओल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उनकी ग्रेटर नोएडा में एनएसजी सहकारी आवास समिति है। इस समिति के अंतरिम प्रबंधन के लिए 25 अप्रैल दो 2018 को एक प्रशासक मंडल नियुक्त किया गया था। जिसमें अभय कुमार सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। अभय कुमार सिंह ने ललित कुमार को सचिव और प्रवीण कटारिया को सहायक सचिव नियुक्त किया था। बाद में 25 जुलाई 2019 को सतपाल सिंह को अभय कुमार सिंह की जगह अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके बाद 22 नवंबर 2019 को एनएसजी सहकारी आवास समिति की प्रबंध समिति का विधिवत चुनाव संपन्न हो गया। नई समिति गठित हुई। इस कमेटी में शमशेर बहादुर देओल को अध्यक्ष और डॉ.बीएस पांडे को उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ में 6 और सदस्य प्रबंध कमेटी के लिए हुए चुनाव में चुनकर आए थे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
शमशेर बहादुर सिंह का आरोप है कि प्रशासक मंडल में रहे ललित कुमार, प्रवीण कटारिया और सतपाल सिंह ने धोखाधड़ी की है। इन लोगों ने सोसाइटी के नाम से एक अलग बैंक अकाउंट खुलवाया। उसके जरिए लाखों रुपए का गबन कर लिया है। एसएचओ ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि शमशेर बहादुर देओल रिटायर आईपीएस हैं। वह अंदमान निकोबार के पुलिस महानिदेशक रह चुके हैं। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.