ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक इकाई लगाना हुआ महंगा, जानिए कितने प्रतिशत रेट बढ़े

बड़ी खबर : ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक इकाई लगाना हुआ महंगा, जानिए कितने प्रतिशत रेट बढ़े

ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक इकाई लगाना हुआ महंगा, जानिए कितने प्रतिशत रेट बढ़े

Tricity Toda | ग्रेटर नोएडा में बढ़ते जमीन के रेट

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक इकाई लगाना महंगा हो गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 20 हजार वर्ग मीटर (पांच एकड़) तक के भूखंड की आवंटन दर में करीब 12 फीसदी की वृद्धि की है। अब 1000 वर्ग मीटर तक के औद्योगिक भूखंड 29,238 रुपए प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से मिलेंगे। इस साल में दूसरी बार की गई बढ़ोतरी को लागू कर दिया गया है।

अब कितने रुपए ज्यादा देने होंगे
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में औद्योगिक भूखंडों की आवंटन दर बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया। इस प्रस्ताव को बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। अब ग्रेटर नोएडा में छोटे औद्योगिक भूखंडों पर उद्योग लगाने के लिए अधिक पैसा चुकाना पड़ेगा। बोर्ड ने 20 हजार वर्ग मीटर तक के भूखंडों की दरों में औसतन 12 फीसदी वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

20,000 वर्ग मीटर तक की जमीन कितने में मिलेगी
इस फैसले के बाद 1000 वर्ग मीटर तक के सभी श्रेणी के भूखंडों की कीमत 29,238 रुपए प्रति वर्ग मीटर करने पर सहमति बन गई है। इसके अलावा 1001 वर्ग मीटर से लेकर 20,000 वर्ग मीटर तक सभी श्रेणी के भूखंडों की कीमत 23,975 रुपए प्रति वर्ग मीटर कर दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.