Greater Noida : जेवर में रहने वाले एक युवक की शादी प्रयागराज से 50 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव में हुई थी। शादी के बाद दूल्हा अपनी नवेली दुल्हन को ग्रेटर नोएडा के जेवर में लेकर आया घर में खुशी का माहौल था, लेकिन सोने-चांदी से सजी हुई दुल्हन शादी के केवल 8 घंटे बाद भाग गई। उसकी काफी तलाश की, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
रात 10:00 बजे हुई छूमंतर
मिली जानकारी के मुताबिक जेवर में रहने वाले एक युवक की शादी प्रयागराज से करीब 50 किलोमीटर दूर रहने वाली एक युवती से हुई थी। गुरुवार को दूल्हा अपनी नवेली दुल्हन को लेकर अपने घर जेवर पहुंचा। सोने-चांदी से सजी हुई दुल्हन को देखने के लिए आस-पड़ोस की महिलाएं भी आई थी। पूरे दिन सब ठीक-ठाक रहा, लेकिन रात 10:00 बजे दुल्हन अपने ससुराल से कीमती सामान लेकर छूमंतर हो गई।
पहली बीवी भी छोड़कर चली गई
दुल्हन की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। जब घर में जांच पड़ताल की तो पता चला कि करीब एक लाख रुपये भी घर से गायब है। इसके बाद युवक बुरी तरीके से परेशान हो गया है। बताया जा रहा है कि युवक की दूसरी शादी थी। उसकी पहली बीवी भी उसे छोड़कर चली गई थी।