छठ व्रतियों पर बरसाए गुलाब के फूल, अस्तांचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

नोएडा : छठ व्रतियों पर बरसाए गुलाब के फूल, अस्तांचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

छठ व्रतियों पर बरसाए गुलाब के फूल, अस्तांचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

Tricity Today | छठ व्रतियों पर बरसाए गुलाब के फूल

Greater Noida : रविवार को शहर के सेक्टर-31 में स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति ने शानदार आयोजन किया। छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। आयोजन समिति के प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि  रोशनी से जगमग छठ घाट को केले के पत्तों से सजाया गया है। छठ घाट के पानी में गंगा जल के साथ गुलाब की पंखुड़ियां डाली गई हैं। छठ व्रतियों के ऊपर एक कुंतल गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा की गई। 

राघवेन्द्र दुबे ने बताया कि छठ घाट पर महत्वपूर्ण स्लोगन लिखकर जागरूक किया गया। वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ, बेटी बचाओ बेटी, पढ़ाओ, प्लाटिक का उपयोग रोकने और जल संरक्षण जैसे स्लोगन लिखकर सामाजिक संदेश दिया गया। छठ घाट पर छठ मैया और भगवान सूर्यदेव की प्रतिमा दरबार सहित स्थापित की गई। छठ मैया के गीतों से और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। छठ व्रतियों ने छठ वेदी पर पूजा अर्चना की। इसके उपरांत घाट के पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। परिवार की समृद्धि, सुख और शांति के लिए आशीर्वाद मांगा। 

राघवेंद्र दुबे ने बताया कई छठ व्रतियों ने दण्डवत होकर छठ घाट की परिक्रमा की है। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही। समिति की ओर से गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट की गई हैं। खुशबू तिवारी एन्ड पार्टी ने छठी मैया के गीतों से सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। गायकों की भक्तिमय प्रस्तुति ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर संयोजक अर्जुन प्रजापति, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अशोक चौहान, जय प्रकाश, अविनाश सिंह, मयंक सिंह, सुधीर राय, राजेश कुमार, तरुण कुमार, अभय झा, कृष्ण शुक्ला, गजेंद्र सिंह, बबलू चौहान, शहाबुद्दीन, हर्षराज द्विवेदी, अशोक सिंह, हरी कृष्ण, विभा चुग और मुकेश प्रधान सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.