बच्चों और महिलाओं ने किया डांस, दिल्ली से आए जादूगर ने दिखाया कमाल

रोटरी क्लब ग्रेनो ने मनाया तीज महोत्सव : बच्चों और महिलाओं ने किया डांस, दिल्ली से आए जादूगर ने दिखाया कमाल

बच्चों और महिलाओं ने किया डांस, दिल्ली से आए जादूगर ने दिखाया कमाल

Tricity Today | महिलाओं से हर्ष और उल्लास से मनाया हरियाली तीज

Greater Noida News : रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने हाल ही में रॉयल बैंकट् नॉलेज पार्क 3 में हरियाली तीज महोत्सव और फ़ेलिसिटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रदर्शन किया, महिलाओं ने नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित कीं और ग्रुप डान्स व अन्य प्रतियोगिताएं भी थीं। 

महिलाओं और बच्चों ने कार्यक्रम का लिया आनंद
फ़ेलिसिटेशन प्रोग्राम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी अमित गुप्ता का क्लब के सदस्यों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनके कार्यकाल में क्लब नई ऊंचाइयों को छुएगा। सभी महिलाओं और बच्चों ने इस कार्यक्रम का बेहद आनंद लिया। कार्यक्रम में दिल्ली से आए जादूगर ने अपनी जादू की कलाओं से सभी का मन मोह लिया। 

कार्यक्रम में कौन-कौन हुआ शामिल
इस कार्यक्रम में रिचा गर्ग, नीतू बंसल, प्रीति गर्ग, निधि गुप्ता, कुमकुम गुप्ता, मानसी गोयल, वंदना शर्मा, श्रुति सिंघल, विकास गर्ग, कपिल गुप्ता, मुकुल गोयल, राकेश सिंघल, विनय गुप्ता, कपिल शर्मा, मोहित बंसल, शुभम् सिंघल, कपिल गर्ग, राकेश शर्मा, अनिल चौधरी, मनीष मित्तल, शुभम् गोयल, नितिन चौहान जैसे सदस्य शामिल हुए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.