फिल्म सिटी के पहले चरण में खर्च होंगे 1510 करोड़ रुपए, योगी आदित्यनाथ ने कहा- 6 महीनों में जमीन पर उतरे प्रोजेक्ट

नोएडा एयरपोर्ट के पास : फिल्म सिटी के पहले चरण में खर्च होंगे 1510 करोड़ रुपए, योगी आदित्यनाथ ने कहा- 6 महीनों में जमीन पर उतरे प्रोजेक्ट

फिल्म सिटी के पहले चरण में खर्च होंगे 1510 करोड़ रुपए, योगी आदित्यनाथ ने कहा- 6 महीनों में जमीन पर उतरे प्रोजेक्ट

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida : यमुना सिटी वाली फिल्म सिटी का काम बेहद जल्द शुरू होने वाला है। गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बनने वाली फिल्म सिटी पहले चरण में 230 एकड़ में विकसित होगी। पहले चरण में 1510 करोड़ रुपए खर्च होंगे और जिम्मेदार कंपनी तीन साल में परियोजना को पूरा करेगी। दरसअल, बीते 2 अगस्त को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बैठक की थी। जिसमें उन्होंने आदेश देते हुए कहा था कि आगामी 6 महीनों में फिल्म सिटी की परियोजना धरातल पर उतारी जाए। 

1000 एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी बनेगी
यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-21 में 1000 एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी बनेगी। इसके लिए अब तक 2 बार ग्लोबल टेंडर निकाले गए हैं, लेकिन देश-विदेश की किसी कंपनी ने बनाने की इच्छा जाहिर नहीं की। अब यमुना प्राधिकरण तीसरी बार ग्लोबल टेंडर निकालने की तैयारी है। इस बार फिल्म सिटी को पहले चरण में 230 एकड़ में विकसित करने की योजना बनी है। लखनऊ में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस पर मुहर लग गई। अब इस प्रस्ताव को अगली कैबिनेट बैठक में रखने की योजना है। इसके बाद टेंडर निकाले जाएंगे।

2318 करोड़ रुपए की 230 एकड़ जमीन 
जानकारी के अनुसार परियोजना के शुरुआती तीन साल में कंपनी के लिए 225 करोड़ रुपए खर्च करने जरूरी होंगे। पहले साल में 50 करोड़, दूसरे साल में 75 करोड़ और तीसरे साल में 100 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे। आठ साल में पूरा धन निवेश करना होगा। आपको बता दें कि 230 एकड़ जमीन 2318 करोड़ रुपए की है।

यह हुआ बदलाव
फिल्म सिटी परियोजना 1000 एकड़ में मूर्ति रूप लेगी। पहले इस परियोजना को तीन चरणों में विकसित किया जाना था। अब इसमें बदलाव किया गया है। पहला चरण 230 एकड़ में विकसित होगा। उसके बाद 770 एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी की क्या-क्या गतिविधियां विकसित की जाएंगी? इसको लेकर के एक संयुक्त योजना बनेगी। इस योजना को बनाने के लिए सलाहकार कंपनी का चयन किया जाएगा। यह कंपनी एक संयुक्त प्लान तैयार करेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.