हबीबपुर और सुत्याना गांव में संघ ने किया पथ संचालन, भारत माता की जय और जय श्री राम के नारों से गूंजा इलाका

ग्रेटर नोएडा : हबीबपुर और सुत्याना गांव में संघ ने किया पथ संचालन, भारत माता की जय और जय श्री राम के नारों से गूंजा इलाका

हबीबपुर और सुत्याना गांव में संघ ने किया पथ संचालन, भारत माता की जय और जय श्री राम के नारों से गूंजा इलाका

Tricity Today | संघ का पथ संचालन

Greater Noida : नववर्ष चैत्र प्रतिपदा के अवसर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा रविवार को गौतमबुद्ध नगर के सभी नगरों में पथ संचलन किया गया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुबह 7 बजे केशराम इंटर कॉलेज हबीबपुर से सुत्याना के बीच पथ संचालन में भारी संख्या में संघ के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। नगर का पथ संचलन जिले की योजना के साथ समायोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता दैनिक जागरण के गौतमबुद्ध नगर ब्यूरो चीफ धर्मेन्द्र चंदेल ने किया और साथ ही नगर संघ चालक बद्रीनारायण उपस्थित रहे। 

"युवाओं को संघ से जुड़ना बेहद जरूरी"
इस दौरान सोसाइटी और ग्राम सभा के स्वयंसेवकों ने बढ-चढ़ कर भाग लिया। संचलन के कार्यक्रम में मेरठ प्रान्त के संघ प्रचार मंत्री विजय गोयल ने संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन भारतीय नववर्ष को हम सभी को भव्यता के साथ मनाना चाहिए। देश के युवा आगे आकर राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य सहयोग दें। हिंदूओं को संगठित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक अहम भूमिका निभा रहे है और इसके लिए युवाओं को संघ से जुड़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यक्रम में हिंदी त्यौहार और तिथियों के महत्व को विस्तार से समझाया।

नारों से गूंजा इलाका
नगर आईटी प्रमुख ने बताया कि कार्यक्रम में सभी उम्र के स्वयंसेवक संचलन उपस्थित रहें। 4 किलोमीटर लंबे पथ संचालन के दौरान पूरे रास्ते सोसाइटी और गांव की महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। स्वयंसेवकों का पथ संचलन देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.