मास्क चेकिंग अभियान को लेकर उड़ रही अफवाह, यूपी पुलिस ने बताई सच्चाई

बड़ी खबर : मास्क चेकिंग अभियान को लेकर उड़ रही अफवाह, यूपी पुलिस ने बताई सच्चाई

मास्क चेकिंग अभियान को लेकर उड़ रही अफवाह, यूपी पुलिस ने बताई सच्चाई

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया पर इस समय मास्क चेकिंग अभियान चलाए जाने की खबर चल रही है। खबर में बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस हर एक जिले में एक बार फिर से मास्क चेकिंग अभियान चला रही है। यह अभियान अगले 30 दिनों तक चलेगा। अगर कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क के पाया जाता है तो उस व्यक्ति को 10 घंटे की अस्थाई कारावास होगी। इस खबर पर संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने जवाब दिया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से बताया गया है कि "उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मास्क चेकिंग का 30 दिनों का ऐसा कोई भी अभियान नहीं चलाया जा रहा है और ना ही ऐसी सूचना प्रसारित की गई है। इसलिए ऐसी गलत खबरों पर ध्यान ना दें, जो भी इस प्रकार की भ्रामकता सूचना लोगों तक पहुंचाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की तरफ से ऐसा कोई भी अभियान नहीं चलाया जा रहा है। लेकिन अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। हमको खुद की कोरोना से बचने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। लोगों को कोरोना से बचने के लिए प्रोटोकॉल का पूरा पालन करना चाहिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.